अनीता हसनंदानी ने टीवी स्टार्स के साथ मनाया अपना 40 वां जन्मदिन, देखिये मिनी लॉकडाउन वाली पार्टी की तस्वीरें
अनीता हसनंदानी ने टीवी स्टार्स के साथ मनाया अपना 40 वां जन्मदिन
Updated : April 15, 2021 01:19 PM ISTबॉलीवुड और टीवी पर एक्टिव एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी आज अपना 40 वां जन्मदिन मना रही हैं। अनीता ने अपना ये स्पेशल दिन अपने टीवी इंडस्ट्री के दोस्तों और परिवार संग मनाया। लेकिन उससे भी खास है उनके बेटे आरव का साथ होना। दरअसल, अनीता कुछ महीनों पहले ही बेटे आरव की माँ बनी है। ऐसे में उनके लिए ये बर्थडे और खास हो जाता है क्योंकि आरव उनके साथ है।
View this post on Instagram
अनीता ने अपने जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में टीवी इंडस्ट्री के कुछ पॉपुलर नाम को देखा जा सकता है। एकता कपूर, करण पटेल और उनकी पत्नी अंकिता भार्गवा, क्रिस्टल डिसूजा, सुरभि ज्योति जैसे पॉपुलर स्टार्स अनीता के घर उनका बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे थे। देखिये-
View this post on Instagram
View this post on Instagram
बता दें, अनीता ने कम ही उम्र में टीवी और फिल्मों में एक्टिंग शुरू कर दी थी। वो एलता कपूर की कुछ शुरुआती दोस्तों में शामिल हैं। एकता की फिल्म और टीवी शो में उन्होंने लीड किरदार निभाए हैं। कभी सौतन कभी सहेली से पहचान बनाने वाली अनीता ने अपनी दूसरी पारी में भी ऑडियंस को खूब इम्प्रेस किया। ‘ये हैं मोहब्बतें’ में शगुन का किरदार हो या नागिन अनीता अपने हर किरदार से लोगों को एंटरटेन करती आ रही हैं और आगे भी करती रहेंगी।