सुशांत केस में शोविक की गिरफ्तारी होने के बाद एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने शेयर किया ये पोस्ट
शोविक की गिरफ्तारी होने के बाद एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने शेयर
Updated : September 05, 2020 05:58 PM ISTसुशांत सिंह राजपूत केस में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे उन्हें न्याय दिलाने की बात करती आई हैं। अंकिता ने अपने कई इंटरव्यू में सुशांत से जुड़ी बातें शेयर की। अब इस मामले में पहली गिरफ्तारी होने पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है। ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत के पूर्व मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद अंकिता ने 'ॐ' करके एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है 'हर हर महादेव सच की जीत होगी'। इस पोस्ट के साथ अंकिता ने हैशटैग जस्टिस फॉर सुशांत भी लिखा है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Har har Mahadev ?#satyamevjayte #truthwins #justiceforsushant pic.twitter.com/AWZ2w8JqZ8
— Ankita lokhande (@anky1912) September 5, 2020
सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शौविक चक्रवर्ती और एक्स मेनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट की माने तो शोविक अब्दुल बासित परिहार से गांजा और मारिजुआना खरीदता था और गूगल पे द्वारा इसकी पेमेंट करता था।
बता दें, पिछले दिनों अपने एक इंटरव्यू में रिया ने सुशांत के बारे में बताया था कि वो रोजाना गांजे का सेवन करते थे। इसके बाद रिया की कई व्हाट्सएप चैट भी सामने आई जिससे ड्रग्स मामला सामने आया। वहीं फ़िलहाल सीबीआई, नारकोटिक्स डिपार्टमेंट इस केस को सुलझाने में लगे हुए हैं।