ऋषि कपूर के जाने से अनुपम खेर पर टूटा दुखों का पहाड़, न्यूयॉर्क की आखिरी वीडियो शेयर कर बताया दर्द
ऋषि कपूर के जाने से अनुपम खेर पर टूटा दुखों का पहाड़
Updated : April 30, 2020 03:13 PM ISTबॉलीवुड के सदाबहार और जिंदादिल एक्टर ऋषि कपूर अब हमारे बीच में नहीं हैं। उनके ऐसे अचानक चले जाने से न सिर्फ उनके फैन बल्कि बॉलीवुड भी सदमे मे हैं। अमिताभ बच्च, अक्षय कुमार, रजनीकांत, पद्ममिनी कोल्हापुरी समेत लगभग पूरे बॉलीवुड ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसी बीच अनुपम खेर का भी एक शोक संदेश सामने आया है, जिसे देखकर पता चल रहा है कि उनपर कितना बड़ा दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
दरअसल उन्होंने ऋषि से न्यूयॉर्क में बनाई अपनी एक वीडियो शेयर की है। पिछले साल उस वक्त की बात है जब ऋषि अपना इलाज करा रहे थे। देखा जा सकता है कि अनुपम टैक्सी में बैठे हुए अपना कैमरा पीछे की ओर घुमाते हैं जहां ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू कपूर बैठे हैं। ये वीडियो शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, ''ऋषि कपूर से ज्यादा जिंदादिल, बेबाक, जोर-जोर से ठहाके लगाने वाला, एक बच्चे जैसी जिज्ञासा रखने वाला मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा। भगवान ने उनका सांचा बनाकर तोड़ दिया था। दुख इतना गहरा है, आंसू निकल ही नहीं रहे। न्यूयॉर्क में उनके साथ आखिरी वीडियो। आप हमेशा रहोगे। हैलो.. हैलो.. हैलो..।''
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#RishiKapoor से ज़्यादा ज़िंदादिल, बेबाक़,ज़ोर ज़ोर से ठहाके लगाने वाला,एक बच्चे जैसी जिज्ञासा रखने वाला मैंने अपनी ज़िंदगी में कभी नहीं देखा।भगवान ने उनका साँचा बनाकर तोड़ दिया था।दुख इतना गहरा है, आँसू निकल ही नहीं रहे।NY में उनके साथ आख़िरी वीडियो।आप हमेशा रहोगे।Hello!Hello!? pic.twitter.com/OxfH7nvWbL
— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 30, 2020
अनुपम खेर की इस वीडियो की बात करें तो तीनों ही शेफ विकास खन्ना के घर से खाना खाकर लौट रहे थे और कैब से उतरने पर पैसे देने को लेकर इनके बीच हंसी मजाक वाली तूतू मैंमैं भी हुई थी। ऑरिजनल ट्वीट में अनुपम ने लिखा था, '''इस सफर के अंत में हम इस बात को लेकर बच्चों की तरह लड़े थे कि टैक्सी का किराया कौन देगा।''
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >After a delicious dinner at film maker & one of the best chefs @TheVikasKhanna’s house @chintskap, #NeetuKapoor & I decided to take a cab. At the end of the journey we fought like kids for who will pay taxi fare. Bangladeshi cab driver had no clue who were in his car. ??? pic.twitter.com/1MrtYKO4CL
— Anupam Kher (@AnupamPKher) August 21, 2019
ऋषि कपूर और अनुपम खेर ने फिल्मों में भी एक साथ लंबे अरसे तक कई फिल्मों में काम किया। वैसे तो न्यू यॉर्क में जो स्टार भी जाता था वह ऋषि कपूर से जरूर मिलकर आता था लेकिन ज्यादातर समय अनुपम खेर को ही उनके पास देखा गया था।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >New York,Manhattan. “Kher-free” or is it “Care-free”on Madison Avenue with colleague and old friend Anupam Kher this afternoon! pic.twitter.com/6qwfUufuML
— Rishi Kapoor (@chintskap) October 7, 2018
ऋषि कपूर की तबियत के बारे में सबसे पहले उनके भाई रणधीर कपूर ने खबर दी थी। उन्होंने ही रात में उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर दी थी हालांकि सुबह होते होते उनके निधन की खबर आ गई। कपूर खानदान के मुताबिक उनका निधन 8.45 मिनट पर हुआ।