अनुराग कश्यप ने ट्विटर डीपी में लगाई दीपिका की जेएनयू वाली फोटो, ऐसे की तारीफ
अनुराग कश्यप ने ट्विटर डीपी में लगाई दीपिका की जेएनयू वाली फोटो
Updated : January 08, 2020 03:40 PM ISTजवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में हुई हिंसा के बाद देश में तमाम जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। जेएनयू में हुए हमले के खिलाफा बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। दीपिका पादुकोण तो खुद मंगलवार की शाम जेएनयू पहुंच गई थीं। हालांकि कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे उनकी फिल्म 'छपाक' का प्रमोशन बता रहे हैं तो कुछ उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।
बॉलीवुड की तरफ से दीपिका को काफी सपोर्ट मिल रहा है। उनको सबसे बड़ा सपोर्ट फिल्ममेकर-डायरेक्टर अनुराग कश्यप की तरफ से मिला है। अनुराग ने अपने ट्विटर की डीपी और कवर फोटो में दीपिका की वो फोटोज लगाई हैं जब दीपिका जेएनयू मे थीं। अनुराग खुद भी जेएनयू हिंसा के खिलाफ बोल रहे हैं।
अनुराग के अलावा दीपिका को दिया मिर्जा, शबाना आजमी, रिचा चड्ढा, स्वरा भास्कर, मो. जीशान आयुब, सुशांत सिंह, हंसल मेहता और अनुभव सिन्हा जैसे सेलेब्स ने सपोर्ट किया है। दीपिका के जेएनयू जाने की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म छपाक को भी बायकॉट करने का सिलसिला चल पड़ा है। लेकिन अनुभव सिन्हा समेत कई डायरेक्टर्स ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म देखने की मुहिम छेड़ दी है।