बेटी के जन्म के बाद पहली बार बाहर नजर आये अनुष्का-विराट, पैपराजी को कहा 'थैंक यू'
बेटी के जन्म के बाद पहली बार बाहर नजर आये अनुष्का-विराट
Updated : January 21, 2021 03:53 PM ISTअनुष्का शर्मा और विराट कोहली पैरेंट्स बनने के बाद पहली बार गुरुवार को नजर आए। अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। ये कपल आज क्लिनिक पर जाने के लिए निकल रहा था और उससे पहले दोनों ने फोटोग्राफर्स को अपनी फोटो क्लिक करने का मौका दिया। क्योंकि इससे पहले कपल ने पपराजी और फोटोग्राफर्स से अपील की थी कि कोई उनकी बेटी की फोटो क्लिक नहीं करेगा।
आज अनुष्का जब नजर आईं तो उन्होंने डेनिम जींस और शर्ट पहनी थी। उन्होंने मास्क पहना था लेकिन पता चल रहा था कि वो स्माइल कर रही हैं। वहीं विराट कोहली ने ब्लैक शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी थी।
फोटोग्राफर्स ने भी विराट और अनुष्का की बात मानते हुए फोटोज नहीं क्लिक की थी। उन्होंने अनुष्का और विराट की प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखा। फोटोग्राफर्स ने इतनी बात मानी इसलिए अनुष्का ने भी जब गुरुवार को मुलाकात की तो उन्हें इस बात के लिए थैंक्यू कहा।
View this post on Instagram
विराट कोहली ने बेटी के जन्म के समय ना सिर्फ हॉस्पिटल की सिक्यूरिटी बढ़वा दी थी बल्कि अपने रिश्तेदारों को भी हॉस्पिटल जाने की इजाजत नहीं दी। साथ ही कपल ने गिफ्ट्स लेने से भी इनकार कर दिया था।