तारीफ के बाद भी सिर्फ इतनी कमाई कर पाई अनुष्का शर्मा की 'परी' !
Updated : March 06, 2018 03:00 PM ISTहोली पर रिलीज़ हुई अनुष्का शर्मा की ‘परी’ परफॉरमेंस के मामले में तो कमाल साबित हो रही है लेकिन कमाई के मामले में ये फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई है। आपको बता दें, अनुष्का द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म का कुल बजट 30 करोड़ है। और ‘परी’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने पहले दिन 4.36 करोड़, दूसरे दिन 5.47 करोड़, रविवार को 5.17 करोड़ और सोमवार को 2.14 करोड़ की कमाई की है। कुल 17.48 करोड़।
इसकी जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरुण आदर्श ने अपने ट्वीट के जरिये दी है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >#Pari Fri 4.36 cr, Sat 5.47 cr, Sun 5.51 cr, Mon 2.14 cr. Total: ₹ 17.48 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 6, 2018
आपको बता दें, अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘परी’ एक हॉरर फिल्म है। इसमें वो एक भूत बनी है। ‘परी’ के स्क्रीमर, टीज़र और ट्रेलर में उनका डरावना अवतार देखने को मिला है। फिल्म भी उतनी ही डरावनी है। कई फिल्म समीक्षकों ने अनुष्का के रोल की तारीफ करते हुए इस फिल्म की अब तक की बेस्ट हॉरर फिल्म बताया है। फिल्म प्रोसित रॉय के डायरेक्शन में बनी उनकी पहली फिल्म है। फिल्म में परम्ब्रता चैटर्जी, रिताभरी चक्रबर्ती, मानसी मुल्तानी और रजत कपूर जैसे कलाकर भी हैं। उम्मीद की जा रही है कि आगे ये फिल्म अच्छी कमाई करे।