अनुष्का ने विराट की जीत पर शेयर किया फनी पोस्ट, नीतू-रिद्धिमा ने मनाया रणबीर कपूर का जन्मदिन
अनुष्का ने विराट की जीत पर शेयर किया फनी पोस्ट
Updated : September 29, 2020 01:13 PM ISTपिछले दिनों आईपीएल में विराट कोहली की टीम RCB, किंग इलेवन पंजाब से हार गई थी। इस मैच में ख़राब परफॉरमेंस को लेकर विराट को खूब ट्रोल किया गया था। अब उनकी टीम ने जीत के साथ वापसी की है। RCB की जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने के खास पोस्ट शेयर कर अपनी ख़ुशी जाहिर की। अनुष्का ने पति विराट की टीम की जीत की ख़ुशी मनाते हुए एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि एक प्रेग्नेट महिला के लिए RCB और मुंबई इंडियन के बीच हुआ मैच कितना रोमांचक था। अनुष्का का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दूसरी तरफ रणबीर कपूर ने बीती रात अपना 38वां जन्मदिन मनाया। ऋषि कपूर क्र जाने के बाद कपूर परिवार ने रणबीर का जन्मदिन खास तरीके से सेलेब्रेट किया। इस मौके पर उनकी जिंदगी की तीन सबसे जरुरी महिलाएं उनकी माँ नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर और गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट उनके साथ थीं। रिद्धिमा ने केक कटिंग सेरेमनी के बाद की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वो भाई रणबीर को किस करती नजर आ रही हैं। उनके साथ माँ नीतू कपूर भी शामिल हैं।
बता दें, अभी कुछ दिन पहले ही रिद्धिमा कपूर ने भी अपना 40 वां जन्मदिन मनाया है। पिता ऋषि कपूर को खोने के बाद परिवार एक दूसरे को संभाल रहा है। ऐसे वक़्त में आलिया भट्ट परिवार का एक अहम हिस्सा बन कर सामने आई। आलिया कपूर परिवार के हर जश्न में शामिल रही। खबरें तो ये भी हैं कि रणबीर और आलिया अगले साल तक शादी कर सकते हैं।