अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को उठाया, क्रिकेटर ने चौंककर कहा- ओ तेरी!
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को उठाया
Updated : April 07, 2021 02:16 PM ISTअनुष्का शर्मा और विराट कोहली, बिना शक, देश के सबसे पोपुलर और चहेते सेलेब्रिटी कपल्स में से एक हैं। दोनों न सिर्फ साथ में एकदम परफेक्ट लगते हैं, बल्कि एक दूसरे को अपना बेस्ट देने के लिए मोटिवेट भी करते रहते हैं। उनकी प्यार भरी तस्वीरों से लोगों का दिन बन जाता है! वैसे, अनुष्का और विराट सोशल मीडिया पर अपने रोमांटिक मोमेंट्स दिखाने में ज्यादा यकीन नहीं करते मगर बीच-बीच में उनकी एक-आध ऐसी पोस्ट आती रहती हैं जिन्हें देखकर इन्हें साथ में और ज्यादा देखने का मन करने लगता है। हमें, और दुनिया भर में अपने फैंस क एक बार फिर मुस्कुराने का मौका देते हुए अनुष्का और विराट ने एक बहुत प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।
View this post on Instagram
इस क्लिप में ऐसा लग रहा है कि दोनों किसी शूट के लिए सेट पर हैं। जहाँ विराट किसी से बात करने में व्यस्त हैं वहीं अनुष्का ने उन्हें पीछे से पकड़ा हुआ है। लेकिन कुछ सेकंड बाद आपको समझ आता है किअनुष्का असल में विराट को उठाने की कोशिश कर रही हैं और कमाल की बात ये है कि थोड़े से एफर्ट के बाद वो कामयाब भी जाती हैं। अनुष्का की मेहनत से इम्प्रेस विराट, वीडियो में ‘ओ तेरी’ बोलते हुए सुने जा सकते हैं। हालांकि, अनुष्का को लगता है की वो और बेहतर कर सकती हैं, और विराट से उनकी मदद न करने को कहते हुए एक बार फिर से ट्राई करती हैं। ये वीडियो बहुत शानदार है! इस साल जनवरी में विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका का दुनिया में स्वागत किया था।