अनुष्का शर्मा ने अष्टमी पर शेयर की बेटी वामिका की क्यूट फोटो; रणवीर, प्रियंका समेत सेलेब्स ने बरसाया प्यार
अनुष्का शर्मा ने अष्टमी पर शेयर की बेटी वामिका की क्यूट फोटो
Updated : October 14, 2021 01:52 PM IST
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेटी वामिका को वैसे तो लाइम लाइट से दूर रखते हैं। वो सोशल मीडिया पर भी अपने बेटी की तस्वीर शेयर नहीं करते हैं लेकिन बुधवार शाम को अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी की झलक दिखाई। एक्ट्रेस ने दुर्गा अष्टमी के मौके पर बेटी की एक झलक दिखाई है।
हालांकि इस फोटो में अनुष्का नजर आ रही हैं लेकिन बेटी की पूरी और साफ फोटो नहीं दिख रही है। पर फिर भी ये लम्हा काफी क्यूट लग रहा है। बेटी वामिका अपनी मम्मी को किस करने की कोशिश कर रही हैं। इस फोटो के साथ अनुष्का ने सभी को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि वामिका भी देवी दुर्गा का ही एक नाम है। अनुष्का के इस फोटो पोस्ट करने के बाद न सिर्फ फैंस बल्कि तमाम सेलेब्स के भी कमेंट आने लगे। प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, सुनील शेट्टी, मौनी रॉय समेत कई सेलेब्स ने वामिका पर प्यार बरसाया है।
अनुष्का और विराट ने इटली में साल 2017 में शादी की थी और इस साल की शुरुआत में दोनों पैरेंट्स बने थे। दोनों ने ये फैसला किया था कि वो अपने बच्चे को लाइम लाइट से दूर रखेंगे।