अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट, विराट भी आये नज़र
अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट
Updated : April 20, 2021 10:53 AM ISTविराट कोहली इन आईपीएल में बिजी हैं। इसके बावजूद वो अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ समय बिता रहे हैं। अब ये कपल वापस अपने शहर मुंबई आ गया है। विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर ने अपने पिछले मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद मुंबई वापसी की है। यहां उनका अगला मैच होने वाला है। विराट के साथ अनुष्का भी बेटी को साथ लिए मुंबई वापस आ गई हैं।
View this post on Instagram
अनुष्का को मुंबई एयरपोर्ट पर बेटी के साथ स्पॉट किया गया है। उन्होंने बेबी चेस्ट बैग में वामिका को लिया हुआ था। कोरोना काल में अनुष्का सावधानी के साथ ट्रेवल कर रही है। मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए एक्ट्रेस के चेहरे पर मास्क और शील्ड देखी जा सकती है।
View this post on Instagram
बता दें, इसी साल 11 जनवरी को अनुष्का ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। अब दोनों अपनी लाडली के साथ समय बिता रहे हैं। कपल ने पहले ही तय किया हुआ था कि वो अपने बच्चे को मीडिया से दूर रखेंगे। इसलिए विराट और अनुष्का मीडिया के सामने आने से बच रहे हैं। वहीं फैंस वामिका की एक झलक पाने के इंतजार में हैं।