इंतजार खत्म, दीपिका और रणवीर सिंह की शादी की डेट आई सामने !
Updated : June 23, 2018 05:00 PM ISTअनुष्का शर्मा और सोनम कपूर के बाद अब लगता है एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। खबरे थी कि रणवीर और दीपिका भी अनुष्का और विराट की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहे हैं। और दोनों नवम्बर में शादी करने वाले हैं। अब इनकी शादी की तारीख भी सामने आ गई है। फिल्मफेयर रिपोर्ट्स की माने तो रणवीर-दीपिका इस साल 10 नवम्बर को शादी करने वाले हैं।
खबरों की माने तो रणवीर ने दीपिका के बर्थडे वाले दिन मालद्विप में उनसे सगाई कर ली थी। दोनों अपने काम की वजह से शादी की डेट तय नहीं कर पा रहे थे। लेकिन अब ये साफ़ हो गया है कि दोनों 10 नवम्बर को शादी कर रहे हैं। ये शादी एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। बाद में दोनों बैंगलोर में रिसेप्शन पार्टी देंगे। दोनों परिवार में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वहीं रणवीर अपनी शादी को लेकर एक्साइटेड हैं तो दीपिका अपनी मम्मी के संग शादी की शोपिंग में बिजी हैं।
खैर जो भी हो इस ऑनस्क्रीन सुपरहिट जोड़ी को हम असल जिंदगी में एक होने यानि इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।