अर्जुन बिजलानी ने बताया 'डांस दीवाने' की जगह 'खतरों के खिलाड़ी' को क्यों चुना?
अर्जुन ने बताया 'डांस दीवाने' की जगह 'खतरों के खिलाड़ी' को क्यों चुना?
Updated : May 05, 2021 06:35 PM ISTखतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और लगभग सभी कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ गए हैं। इनमें से अर्जुन बिजलानी ऐसे कंटेस्टेंट थे जिन्होंने रोहित शेट्टी के रियेलिटी शो में जाने की कंफर्मेशन सबसे पहले दी थी। अर्जुन इस नई जर्नी पर जाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। जल्द ही वो शो की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीक के केप टाउन जाएंगे। टीम वहां एक महीने की शूटिंग करेगी।
View this post on Instagram
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब अर्जुन को ये रियेलिटी शो ऑफर हुआ हो। लेकिन डांस दीवाने की वजह से वो खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा नहीं ले पाते थे। अर्जुन डांस रियेलिटी शो को पिछले कुछ समय से होस्ट करते आ रहे थे। ईटाइम्स से बातचीत में उन्होंने बताया, ''वो काफी समय से चाहते थे कि मैं खतरों के खिलाड़ी करूं लेकिन मेरी डेट्स डांस दीवाने से क्लैश हो जाती थी। तो इस बार मैं खतरों के खिलाड़ी कर रहा हूं।''
View this post on Instagram
अर्जुन ने बताया कि ऐसे कठिन समय में अपने परिवार को छोड़कर इतनी दूर जाना मुश्किल तो है, कहते हैं न कि शो मस्ट गो ओन। फिलहाल तो एक्टर कोशिश कर रहे हैं कि देश छोड़ने से पहले वो वैक्सीन लगवा लें। अर्जुन पूरे पॉजिटिव एट्टीट्यूड से जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने बताया कि वो रेंगने वाले कीड़ों के बारे में सोच रहे हैं। अगर वो उनके शरीर पर रेंगे तो उन्हें नहीं पता कि वो कैसे रियेक्ट करेंगे।