अर्जुन अपूर की बहन अन्शुला के जन्मदिन पर जान्हवी और ख़ुशी समेत जुटा पूरा परिवार, देखिए ये प्यारा वीडियो!
अर्जुन अपूर की बहन अन्शुला के जन्मदिन पर जुटा पूरा परिवार
Updated : December 29, 2019 01:28 PM ISTअर्जुन कपूए के बारे में जो एक चीज़ सबसे बेहतरीन लगती है, वो है पूरे परिवार को साथ जोड़े रखने का उनका तरीका। श्रीदेवी से अपने मतभेद के बावजूद अर्जुन कपूर उनके गुजरने के बाद अपने पिता बोनी कपूर और पूरे परिवार के लिए एक मज़बूत पिलर बने हुए थे और उसके बाद भी उन्होंने लगातार ये दिखाया है कि वो श्रीदेवी की बेटियों जान्हवी और ख़ुशी कपूर को कितना प्यार करते हैं और उनके कितने प्यारे भाई हैं। लेकिन अगर आप अर्जुन कपूर को ज़रा भी जानते हैं तो आपको पता होगा कि वो पूरी दुनिया में जिस एक इंसान के सबसे ज्यादा करीब हैं वो हैं उनकी बहन अन्शुला कपूर।
29 दिसंबर को अन्शुला अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके पर पूरा कपूर परिवार एक साथ नज़र आया। अन्शुला के जन्मदिन के वीडियो में अर्जुन कपूर के साथ उनके डैडी बोनी कपूर, दोनों बहनें ख़ुशी और जान्हवी के साथ उनके कज़िन जहान और शनाया कपूर ‘हैप्पी बर्थडे’ गाते हुए नज़र आ रहे हैं। अन्शुला को बर्थडे और न्यू ईयर की विशेज़ देते ये सब लोग बहुत खुश नज़र आ रहे हैं।
View this post on Instagram#ShanayaKapoor snapped post dinner with family in Mumbai today #Saturday #ManavManglani
आपको बता दें कि अन्शुला काफी लो प्रोफाइल रहती हैं और प्रेस से भी कभी-कभी ही बात करती हैं। कुछ समय पहले अन्शुला ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा था कि अपने बाकी परिवार की तरह उन्हें एक्टिंग में कोई इंटरेस्ट नहीं है और वो कैमरे के आगे बहुत नर्वस हो जाती हैं। इसलिए एक्टिंग या फिल्ममेकिंग के बारे मजे उन्होंने कभी सोचा भी नहीं।