अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की मम्मी के बर्थडे पर उनकी फैमिली को किया जॉइन, बेटे अरहान भी थे मौजूद!
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और बेटे अरहान नज़र आए साथ
Updated : March 03, 2020 11:30 AM ISTअर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप को काफी समय हो गया है और ऐसा नज़र आ रहा है कि अर्जुन की बॉन्डिंग मलाइका की फैमिली से भी काफी अच्छी है। मलाइका की मम्मी जॉयसी अरोड़ा ने कल शाम को फैमिली के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और इस मौके पर जहाँ मलाइका की अरबाज़ खान के साथ शादी से उनके बेटे अरहान खान मौजूद थे, वहीँ अर्जुन कपूर भी इस पार्टी में थे। जहाँ अर्जुन ने ब्लैक टी शर्त पहनी थी और बेसबॉल कैप लगाए हुए थे। वहीँ मलाइका येलो कलर की रफल ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
वहीँ मलाइका के बेटे अरहान काफी कैजुअल अंदाज़ में फुल स्लीव टी-शर्ट और लूज़ जींस में नज़र आए। इनके अलावा मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी अपने पति शकील लडक और दोनों बेटों, अज़ान और रयान के साथ मौजूद थीं। अरहान ने अपनी मासी और उनकी फैमिली के साथ फोटोग्राफर्स के लिए पोज़ भी किया।
कुछ समय पहले हिंदुस्तान टाइम्स से एक इंटरव्यू में बात करते हुए मलाइका ने कहा था कि अरहान को अर्जुन के साथ उनका रिलेशनशिप मंज़ूर है और इन तीनों को अक्सर लंच डेट्स और पार्टीज में एक साथ देखा गया है। मलाइका और अर्जुन के रिश्ते को काफी समय हो गया है लेकिन पिछले साल अर्जुन के बर्थडे पर ही मलाइका ने इस रिश्ते को ऑफिशियली कुबूल किया था।