अर्जुन कपूर को उनकी बहनों जान्हवी, ख़ुशी और सोनम ने प्यार भरे पोस्ट से विश किया हैप्पी बर्थडे!
अर्जुन कपूर को बहनों जान्हवी, ख़ुशी और सोनम ने विश किया हैप्पी बर्थडे
Updated : June 26, 2021 10:48 PM ISTबॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस ख़ास मौके पर अर्जुन की बहनों जान्हवी कपूर, ख़ुशी कपूर और कज़िन सोनम कपूर ने उन्हें प्यार के साथ हैप्पी बर्थडे विश किया।
जान्हवी ने अपनी इन्स्टा स्टोरी में अर्जुन के साथ अपना एक फोटो लगाते हुए लिखा, “@arjunkapoor तुम्हारा बर्थडे आ गया!!! और तुम्हारा साल भी, इतना शानदार भाई होना कितना फन होता है, ये इतनी जल्दी सिखाने के लिए शुक्रिया। ज्ञान के लिए तो हमेशा धन्यवाद थैंक्स रहेगा ही लेकिन उससे ज्यादा शुक्रिया सच्चाई से जोड़े रखने के लिए और फ़ूड पोस्ट्स के लिए। लव यू, एन्जॉय!”
वहीं सोनम ने अर्जुन के साथ फ़ोटोज़ शेयर कीं जिसमें से एक ब्लैक एंड वाइट फोटो उनकी शादी के समय का है। शादी के जोड़े में, हाथ में कलीरे के साथ बैठी सोनम ने अर्जुन को बड़े प्यार से पकड़ा हुआ है। सोनम ने लिखा, “मेरे प्यारे अर्जुन। हैप्पी बर्थडे! तुम्हें अपने जानने में सबसे दयालु, निस्वार्थ और सबसे केयरिंग बनता देखकर गर्व होता है। और ख़ुशी भरी यादों और तुम्हारे साथ और खशी भरे समय के लिए दुआएं!”
View this post on Instagram
वहीं, इनमें सबसे छोटी ख़ुशी कपूर ने अपने साथ अर्जुन का फोटो शेयर करते हुए उन्हें शॉर्ट में हैप्पी बर्थडे कहा। बता दें, जान्हवी और खशी की मां, एक्ट्रेस श्रीदेवी के गुज़र जाने के बाद, उनके पिता बोनी कपूर के बड़े बेटे अर्जुन ने भाई होने का फ़र्ज़ निभाना शुरू किया था। समय के साथ वो जान्हवी और ख़ुशी के लिए सच्चे बड़े भाई बन गए।