अर्पिता खान की डिलीवरी डेट आई सामने, अपने जन्मदिन पर ही दोबारा मामा बनेंगे सलमान खान
अपने जन्मदिन पर ही दोबारा मामा बनेंगे सलमान खान
Updated : November 21, 2019 01:36 PM ISTसलमान खान की बहन अर्पिता दोबारा मां बनने जा रही हैं। इससे पहले उनके पति आयुष और उनका एक बेटा है, जिसका नाम आहिल है। आहिल के साथ सलमान खान का खास रिश्ता है। वो अपने भांजे को बहुत प्यार करते हैं। कई बार आहिल और सलमान की वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रही हैं।
अब एक और नई खबर सामने आ रही है कि अर्पिता की डिलीवरी सलमान खान के बर्थडे पर होगी। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ये डिलीवरी 27 दिसंबर को होगी और इसी दिन सलमान खान का जन्मदिन भी है। आयुष और अर्पिता ने ये दिन सलमान के बर्थडे को खास बनाने के लिए चुना है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अर्पिता की सी-सेक्शन डिलीवरी होगी।
हालांकि आयुष या अर्पिता ने अभी इस बात को कंफर्फ नहीं किया है। अगर ऐसा होता है तो दिसंबर का महीना सलमान खान के लिए बेहद खास होगा। इसी साल 20 दिसंबर को ही सलमान खान की फिल्म दबंग 3 भी रिलीज होगी।
बता दें कि आयुष और अर्पिता ने 18 नवंबर, 2014 को शादी की थी। इसके बाद अर्पिता पहली बार 2016 में मां बनी थीं।