सलमान की फिल्म 'अंतिम' में अविका गौर नहीं ये होंगी आयुष शर्मा की हिरोइन
फिल्म 'अंतिम' में अविका गौर नहीं ये होंगी आयुष शर्मा की हिरोइन
Updated : December 13, 2020 05:11 PM ISTसलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ उनकी अगली फिल्म अंतिम... द फाइनल ट्रुथ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक नहीं बल्कि दो हिरोइनें भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में पहले आयुष शर्मा के अपोजिट बालिका वधू फेम अविका गौर का नाम आया था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वो अपने डेब्यू को लेकर बेहद खुश भी थीं। लेकिन दुर्भाग्य से वो फिल्म से हट गई हैं।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में अविका की जगह 'सपने सुहाने लड़कपन के' सीरीयल की एक्ट्रेस महिमा मखवाना नजर आएंगी। अब ये उनका बॉलीवुड डेब्यू होगा। रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि महेश मांजरेकर ने अविका के फिल्म में न होने की बात भी कंफर्म कर दी है। अब मखवाना ही 'अंतिम' में महेश मांजरेकर की बेटी और आयुष शर्मा का लव इंट्रेस्ट बनेंगी।
View this post on Instagram
इसी रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में जैसा की दो हिरोइनें होने वाली हैं तो दूसरी हिरोइन सलमान खान के अपोजिट होंगी और इसके लिए साईं मांजरेकर को चुना गया है। इस फिल्म को मंहेशा मांजेरकर डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म मराठी फिल्म मुल्ठी पैटर्न का रीमेक है।
वहीं महिमा मखवाना की बात करें तो उन्होंने सपने सुहाने लड़कपन के में रचना कबीर त्रिपाठी को रोल किया था। इसके अलावा वो स्टार प्लस के सीरीयल रिश्तों का चक्रव्यू में अनामी बलदेव सिंह के नाम से नजर आई थीं।