आयुष्मान खुराना की 'आर्टिकल 15' ने पहले ही दिन कमाए इतने करोड़
आयुष्मान खुराना की 'आर्टिकल 15' ने पहले ही दिन कमाए इतने करोड़
Updated : June 29, 2019 04:47 PM ISTइस हफ्ते रिलीज हुई आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'आर्टिकल 15' को क्रिटिक्स की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म को सच्ची घटना पर आधारित बताया गया है, जिसे लेकर विवाद भी शुरू हो गए हैं। इस फिल्म को तमाम लोग एंटी ब्राह्मण बता रहे हैं। हालांकि इस सब के बावजूद फिल्म ने अपनी कमाई जरूर शुरू कर दी है। फिल्म ने पहले दिन 5.02 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानी जाए तो फिल्म का बजट 18 करोड़ रुपये है। आयुष्मान खुराना की पिछली दो फिल्मों 'अंधाधुन' और 'बधाई हो' को लोगों ने काफी पसंद किया था। इन फिल्मों ने बढ़िया कलेक्शन किया था।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Ayushmann Khurrana versus Ayushmann Khurrana... *Day 1* biz...
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 29, 2019
2018: #BadhaaiHo ₹ 7.35 cr [Thu; #Dussehra]
2019: #Article15 ₹ 5.02 cr
2017: #ShubhMangalSaavdhan ₹ 2.71 cr
2018: #AndhaDhun ₹ 2.70 cr
2017: #BareillyKiBarfi ₹ 2.42 cr
India biz.
बॉलीवुड में आयुष्मान ऐसे एक्टर बन गए हैं, जो मुद्दों पर आधारित फिल्में करने से नहीं कतराते। 'आर्टिकल 15' में आयुष्मान ने पुलिस इंस्पेक्टर अयान रंजन का किरदार निभाया है, जिसका ट्रांसफर एक गांव में कर दिया जाता है। यहां उसे पोस्टिंग के बाद दो दलित दलित लड़कियों की लाश पेड़ से लटकती हुई मिलती है।
इसके अलावा ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक और लड़की की लाश अयान को मिलती है और इन्हीं लड़कियों की मौत की गुत्थी अयान को सुलझानी है। फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के प्रीमियर के बाद बॉलीवुड में भी अनुभव सिन्हा और आयुष्मान की तारीफ हो रही है।