'बंदिश बैंडिट्स' एक्टर अमित मिस्त्री के निधन पर दुखी हुआ बॉलीवुड, जैकलीन, कुनाल, दिलीप जोशी ने जताया शोक
'बंदिश बैंडिट्स' एक्टर अमित मिस्त्री के निधन पर दुखी हुआ बॉलीवुड
Updated : April 23, 2021 07:43 PM ISTअमेज़न प्राइम वीडियो की सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स' में देवेंद्र राठोर का किरदार निभा कर तारीफ पाने वाले एक्टर अमित मिस्त्री इस दुनिया में नहीं रहे। आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। अमित के निधन ने उनके करीबी दोस्त, साथी कलाकार दुखी है और सोशल मीडिया के जरिये शोक व्यक्त कर रहे हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि अमित अब नहीं रहे। जैकलीन फ़र्नांडिस, कुनाल खेमू, बाबिल, पत्रलेखा, जेनेलिया डिसूजा, सोनाली कुलकर्णी, कुबरा सैत, दिलीप जोशी, सुचिता समेत कई एक्टर्स ने अमित के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Shocked to hear about #AmitMistry ..
— Genelia Deshmukh (@geneliad) April 23, 2021
Remember shooting together and you were absolutely lovely to interact with..
Rest in peace dear Amit
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >You’ll be missed on earth @Actoramitmistry
— Kubbra Sait (@KubbraSait) April 23, 2021
Condolences to the family.
? pic.twitter.com/lDX0iLDxrT
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >This is devastating..
— sonalikulkarni (@sonalikulkarni) April 23, 2021
So young.. so spirited.. so loving.. so chilled out.. can’t forget his fabulous performance in Makarand Deshpande’s Ek Kadam Aagey and recent Bandish Bandits..what an actor..too soon Amit ? too soon! #RIP #AmitMistry pic.twitter.com/w1e7O61tkn
View this post on Instagram
View this post on Instagram
अमित ने साल 2000 में आई सैफ अली खान और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म 'क्या कहना' में काम किया था। इसके अलावा वो 'एक चालीस की लास्ट लोकल' और कई टीवी शोज में नज़र चुके थे। हाल में उन्हें 'बंदिश बैंडिट्स' में देवेंद्र राठोर के किरदार में देखा गया था। इसके अलावा अमित कई बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा थे लेकिन बीच में ही सब अधुरा छोड़ कर चले गये।
इसके अलावा कुछ समय पहले ही अमित ने सैफ अली खान, अर्जुन कपूर जैकलीन फ़र्नांडिस और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग ख़त्म की है। ये एक्टर की आखिरी फिल्म होने वाली है जो 10 सितंबर 2021 रिलीज़ होने वाली है।