बीमार नही हैं बप्पी लहरी, सिंगर बोले- दुख होता है ऐसी खबरें पढ़कर
बीमार नही हैं बप्पी लहरी, सिंगर बोले- दुख होता है ऐसी खबरें पढ़कर
Updated : September 20, 2021 10:22 PM ISTसिंगर बप्पी लहरी कुछ दिनों पहले बीमार थे और ये तक कहा गया था कि उनकी आवाज चली गई है और वो उनसे मिलने वालों से बात भी नहीं कर पा रहे हैं। अब ये खबरें झूठी साबित हो रही हैं क्योंकि खुद बप्पी दा ने इन खबरों को गलत बताया है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर कहा, ''मीडिया में अपने और अपने स्वास्थ्य के बारे में झूठी खबरों को देखकर दुख हुआ। अपने चाहनेवालों और शुभचिंतकों की दुआओं की वजह से मैं अच्छा हूं। बप्पी दा।'' सिंगर शान ने भी इस खबर पर रियेक्ट किया है। उन्होंने लिखा, ''यह मन खराब करने वाला है। #falsereporting मुझे समझ नहीं आता कि उन्हें ऐसा करके क्या मिलता है। इससे बस पैनिक और कंफ्यूजन ही पैदा ही होती है।''
View this post on Instagram
खबरें थीं कि बप्पी हमेशा के लिए व्हीलचेयर पर आ गए हैं और वह बोल भी नहीं पा रहे हैं। जबकि उनके बेटे बाप्पा ने बताया था कि बप्पी का फेंफड़ों से संबंधित इलाज चल रहा है जिस वजह से डॉक्टर ने उन्हें ज्यादा बोलने से मना किया था। इसी से लोगों ने अंदाजा लगा लिया की उनकी आवाज चली गई है। बप्पी लहरी को अप्रैल 2021 में कोरोना हो गया था, जिसकी वजह से उनकी सेहत में गिरावट आई थी।