भाभी जी घर हैं कि अनीता भाभी बनी नेहा पेंडसे, सौम्या टंडन को किया रिप्लेस
भाभी जी घर हैं कि अनीता भाभी बनी नेहा पेंडसे, सौम्या टंडन को किया रिप्लेस
Updated : January 05, 2021 10:45 AM ISTएंड टीवी का सबसे पॉपुलर शो 'भाभी जी घर पर है' ऑडियंस का फेवरेट बना रहता है। वहीं एंटरटेनमेंट के मामले में इसका कोई जवाब नहीं। कांसेप्ट हो या एक्टर्स की परफॉरमेंस, शो हमेशा लोगों का दिल जीत लेता है। लेकिन ऑडियंस को उस समय बड़ा झटका लगा जब शो का अहम अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन ने इसे अलविदा कह दिया।
View this post on Instagram
सौम्या के शो छोड़े जाने के बाद से नई अनीता की तलाश की जा रही है। बीच में खबरें ये भी आई थी की काँटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला नई गोरी मैम हो सकती हैं। लेकिन बाद ये खबर सिर्फ अफवाह निकली। अब इस शो से जुड़ी ताज़ा खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है शो में अनीता भाभी के किरदार में नेहा पेंडसे नज़र आने वाली हैं।
View this post on Instagram
नेहा पेंडसे को हमने ‘मय आई कम इन मैडम’ जैसे शोज़ में देखा है। इसके अलावा वो कई हिंदी, तमिल, मराठी फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं। नेहा बिग बॉस 12 में थी लेकिन ऑडियंस से इन्हें खास प्यार नहीं मिला था इसलिए इन्हें जल्दी शो से बाहर होना पड़ा। अब नेहा अनिता भाभी के किरदार में नज़र आयेंगी जिसे देखने के लिए सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।