बिग बॉस 13 देखने वालों के लिए बड़ी खबर, एक महीने आगे बढ़ाया जा रहा है शो ?
बिग बॉस 13 देखने वालों के लिए बड़ी खबर, एक महीने आगे बढ़ाया जा रहा है शो ?
Updated : November 24, 2019 02:31 PM ISTसलमान खान द्वारा होस्ट टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 13’ ऑडियंस के बीच पहचान बनाने में कामयाब हुआ है। लड़ाई-झगड़े और खूब सारे ट्विस्ट एंड टर्न के बाद ये शो लम्बे समय बाद टीआरपी की रेस में आगे चल रहे टॉप 10 शो में शामिल हुआ है। लेकिन अब इस शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ये सीजन 1 महीने और आगे बढाया जा सकता है। ये फैसला ऑडियंस की पसंद देखते हुए लिए गया है।
पिछले कई दिनों से चली आ रही इस खबर को एंटरटेनमेंट वेबसाइट पिंकविला ने कन्फर्म किया है। पिंकविला के मुताबिक ये शो 5 हफ्ते तक आगे बढ़ सकता है। मतलब पहले इस शो का फिनाले जनवरी 2020 में होना था लेकिन अब ये फिनाले फ़रवरी एंड या मार्च के पहले हफ्ते में हो सकता है।
बता दें, बिग बॉस का फॉर्मेट 90 दिनों तक होता है। लेकिन ये बिग बॉस की हिस्ट्री में पहली बार हो रहा है जब ये शो इतने दिनों के लिए आगे बढाया जा रहा है। इससे पहले सीजन 8 104 दिनों के लिए चलाया गया था। वैसे ये खबर बिग बॉस की ऑडियंस के लिए खुश कर देने वाली है। अब ऑडियंस कुछ और समय तक घर में रह रहे अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को समझ पाएंगे।