बिग बॉस 13: जेल से रिहा शहनाज और सिद्धार्थ, नॉमिनेशन से बचने के लिए मिला टास्क
बिग बॉस 13: जेल से रिहा शहनाज और सिद्धार्थ
Updated : October 19, 2019 10:38 AM ISTबिग बॉस का घर एंटरटेनमेंट का फुल अखाड़ा बना हुआ है। 18 अक्टूबर को दिखाए गए एपिसोड में भी एंटरटेनमेंट जमकर मिला। बिग बॉस का टास्क जहां सबसे बड़ी हाइलाइट था। वहीं, घर वालों के बीच में लड़ाई तो आम बात है। आइए बताते हैं कि बीती रात दिखाए गए एपिसोड की हाइलाइट्स क्या रहीं।
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला जेल से रिहा
एपिसोड की शुरुआत सुबह घर में बजने वाले गाने से होती है। एंवी एंवी लुट गया गाना बजता है। शहनाज और सिद्धार्थ जेल में गाने पर नाचते हैं। दोनों को थोड़ी देर बाद इस जेल से रिहा तक देते हैं।
नॉमिनेशन से बचने का मौका
नॉमिनेशन से बचने के लिए बिग बॉस लड़कों को टास्क के रूप में एक मौका देते हैं। दो जोड़ियां बनाई जाती हैं - एक असीम और अबू की और दूसरी सिद्धार्थ डे और पारस की। टास्क में टीम के लोगों को हाथ पकड़ कर बैठना था और घर की लड़कियों को इन्हें उठाना था। शहनाज और आरती का टारगेट सिद्धार्थ डे और पारस होते हैं। वहीं शेफाली, देवोलीना और रश्मि का टारगेट असीम और अबू होते हैं।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Ladkiyon ko karna hai kisi ek team ko save. Kaun rahega nominated aur kaun hoga safe? Dekhiye aaj raat 10:30 baje.
— COLORS (@ColorsTV) October 18, 2019
Anytime on @justvoot @Vivo_India @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/mf4YOmE0XC
टास्क के दौरान होती है लड़ाइयां
बिग बॉस के घर का टास्क शांति से हो जाए। ऐसा हो ही नहीं सकता। सारी लड़कियां वहां बैठे लड़कों का हाथ छुड़वाने की भरपूर कोशिश करती हैं। आरती और पारस के बीच जमकर बहस होती है। जब दोनों के बीच बहस बढ़ जाती है तो माहिरा बीच बचाव करती नजर आती हैं। उधर देवोलीना असीम की हालत खराब करती हैं। असीम और दवोलीना के बीच तकरार होती है लेकिन असीम सब सहते हैं।
किसी नतीजे पर नहीं निकालता टास्क
दोनों ही टीम के कंटेस्टेंट काफी मजबूत साबित होते हैं और दोनों ही टीम में से कोई हाथ नहीं छोड़ता। लेकिन जब हद से ज्यादा चीजें होने लगती हैं तो बिग बॉस टास्क खत्म कर देते हैं और हिदायत देते हैं कि एक दूसरे के स्वास्थ्य का भी खयाल रखा जाए।