बिग बॉस 14 अपडेट 10 जनवरी: जैस्मिन के बेघर होने पर फूट फूट कर रोए अली, सलमान भी हुए गमगीन
बिग बॉस 14 अपडेट 10 जनवरी: जैस्मिन के बेघर होने पर फूट फूट कर रोए अली
Updated : January 11, 2021 08:40 AM IST
बिग बॉस के घर में रविवार का वीकेंड का वार काफी इमोशनल रहा। जैस्मिन के घर से जाने पर सभी घरवालों की आंखों में आंसू थे। सलमान भी गमगीन दिखे। वहीं सलमान खान ने घरवालों को सबक सिखाने के लिए खुद घर में जाकर काम किया। आइए आपको बताते हैं कि 10 जनवरी के एपिसोड में क्या रहा खास।
फॉल्स नेरेटिव
सलमान खान ने घरवालों से बोला कि घर में फाल्स नेरेटिव बन रहे हैं। इसलिए सबको चांस दिया कि वो बताएं किसने किसके लिए फॉल्स नेरेटिव बनाया। रुबिना, विकास, अली समेत कई कंटेस्टेंट ने बताए कि उनके बारे में क्या फाल्स नेरेटिव बनाया जा रहा है।
सलमान ने ठीक किया राखी का बिस्तर
सलमान खान ने निक्की से पूछा कि उन्होंने राखी का बिस्तर क्यों ठीक नहीं किया। उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें इग्नोर करना था। सलमान खान सीधे घर के अंदर मास्क और ग्लव्स पहन कर चले गए। इसके बाद उन्होंने खुद राखी के बिस्तर की साफ सफाई की।
View this post on Instagram
हाईजीन का मुद्दा
राखी सावंत जब अपने ऊपर फाल्स नेरेटिव के बारे में बता रही थीं। तो उन्होंने कहा कि उनको पर्सनल हाईजीन का लेकर फाल्स नेरेटिव बनाए जाते हैं। ये बहस काफी बढ़ जाती है। बाद में सलमान राखी को समझाते हैं कि अगर राहुल ने उन्हें इलायची ऑफर की तो वो गलत नहीं है। इसके बाद वो बाकी घरवालों को भी बोलते हैं कि घर में कोई ऐसे पर्सनल हाईजीन का मुद्दा न उठाए।
जैस्मिन हुईं बाहर, सलमान भी रोए
घर में इस बार अली गोनी, जैस्मि भसीन, अभिनव शुक्ला और रुबिना दिलैक नॉमिनेटेड थे। जैस्मिन घर से बेघर हो जाती हैं। पूरा घर रो रहा होता है। सलमान के भी आंसू नहीं थमते। अली तो जैस्मिन को पकड़कर फूट फूट कर रोते हैं। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो जाती है और उन्हें पंप मंगाना पड़ता है। जैस्मिन और सलमान अली को समझाते हैं तब जाकर वो थोड़ा शांत होते हैं।
View this post on Instagram
इसके बाद रुबिना अली को संभालती हैं और खुद भी अफसोस जताती हैं कि उन्हें जैस्मिन के साथ रिश्ते सुधार लेने चाहिए थे। अब आने वाले एपिसोड में सलमान खान घरवालों के साथ नॉमिनेशन प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।