बिग बॉस 14 प्रोमो: नेहा कक्कड़ खुद शादी करने के बाद भाई के लिए दुल्हन ढूंढने पहुंची
बिग बॉस 14: नेहा कक्कड़ भाई के लिए दुल्हन ढूंढने पहुंची
Updated : November 29, 2020 12:31 PM ISTबिग बॉस के 13वें सीजन में आपको याद होगा कि फिनाले आते आते शहनाज गिल और पारस छाबड़ा को नया शो मिल गया था जिसका नाम था मुझसे शादी करोगे। शो में शहनाज गिल अपने लिए दूल्हा ढूंढ रही थीं तो पारस दुल्हन। कुछ इसी तरह का माहौल आज यानी रविवार के एपिसोड में भी बनने वाला हैं। बिग बॉस के घर में नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ आने वाले हैं और ये भाई बहन की जोड़ी जमकर मस्ती करने वाली है।
View this post on Instagram
नेहा जिन्होंने हाल ही में रोहनप्रीत सिंह से शादी की है। वो काम पर लौट आई हैं। एक तरफ वो इंडियन आइडल में तो नजर आएंगी ही दूसरी तरफ अपने भाई के लिए दुल्हन भी ढूंढ रही हैं। आज के एपिसोड में घर की लड़कियां टोनी की दुल्हन बनने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती नजर आएंगी। नए प्रोमो के मुताबिक जहां निक्की तंबोली फोन पर फ्लर्ट करती नजर आईं। वहीं जैस्मीन और पवित्र ने अपने डांस से माहौल बनाया। आखिर में दिखता है कि जैस्मीन भसीन टोनी के लिए दुल्हन चुनीं जाती हैं।
View this post on Instagram
जैस्मीन के दुल्हन बनने के बाद हम सोच रहे हैं कि अली गोनी का रियेक्शन कैसा होगा। दोनों ही रूमर्ड गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड हैं। अली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आए हैं और उन्हें घर में जैस्मीन का सपोर्ट बनाकर लाया गया है और अली घर में अपना गेम भी खेल रहे हैं।
View this post on Instagram