बिग बॉस 14: सलमान खान का रियेलिटी शो डेढ़ महीना बढ़ा आगे, इस दिन हो सकता है फिनाले
बिग बॉस 14: सलमान खान का रियेलिटी शो डेढ़ महीना बढ़ा आगे
Updated : December 09, 2020 07:09 PM ISTबिग बॉस 14 में इन दिनों पुराने कंटेस्टेंट्स को लाकर मसाला डाला गया है। इससे पहले एक समय पर ये शो बोरिंग सा लगने लगा था। इसी के साथ ही जहां शो का फिनाले पहले जनवरी में होने वाला था अब वो डेढ़ महीना बढ़ा कर फरवरी तक किया जा रहा है।
स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब बिग बॉस 14 का फिनाले 21 फरवरी को हो सकता है। हालांकि ये डेट भी अभी फाइनल नहीं है। कुछ इसी तरह पिछले सीजन में भी शो को तय समय से आगे बढ़ाया गया था। अब जब घर में विकास गुप्ता, अर्शी खान, राहुल महाजन, कश्मीरा शाह और मनु पंजाबी आ गए हैं तो बवाल होना तो तय है। राखी सावंत भी इस शुक्रवार के एपिसोड से घर में एंट्री करेंगी।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Nomination task mein paane ke liye immunity gharwalein lagayenge apni poori jaan!
— Bigg Boss (@BiggBoss) December 9, 2020
Kya fair hoga sanchaalak @manupunjabim3 ka faisla?
Watch tonight 10:30 PM only on #Colors.
Catch #BiggBoss14 before TV on @VootSelect.#BiggBoss2020 #BB14 @BeingSalmanKhan #BiggBoss pic.twitter.com/smEMRVqpTA
ये भी कहा जा रहा है कि जो कंटेस्टेंट निकल गए हैं। उनमें से भी कुछ को वापस बुलाया जा सकता है। हाल ही में निक्की तंबोली, राहुल वैद्य और अली गोनी घर से बाहर हुए थे। निक्की तंबोली को घर में वापस बुलाने के लिए तो ट्विटर पर ट्रेंड भी करवाया गया था। उम्मीद है नए और पुराने सदस्यों को मिलाकर एक बार फिर घर में घमासान होता नजर आएगा और ऑडियंस को ढेर सारा एंटरटेनमेंट मिलेगा।