बिग बॉस 15: फराह खान ने बताये अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट, अफसाना खान को बताया दूसरी डॉली बिंद्रा
बिग बॉस 15: फराह खान ने बताये अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट
Updated : October 18, 2021 05:47 PM ISTबिग बॉस 15 के इस रविवार का वार काफी धमाकेदार रहा। इस वार पर तड़का लगाने फिल्ममेकर फराह खान आई थी। उन्होंने न सिर्फ सलमान खान के साथ मस्ती की, बल्कि कंटेस्टेंट की क्लास लगाने घर के अंदर भी चली गई। फराह ने एक एक कर सभी घरवालों को उनकी कमियां और गेम में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। फराह ने माइशा और ईशान की जोड़ी पर कमेंट करते हुए कहा दोनों शो के दौरान ही शादी और ग्रैंड फिनाले तक बच्चे कर लेंगे।
आगे फराह ने बिग बॉस 15 को अपना फेवरेट सीजन बताया। यहां तक कि उन्होंने अपने हिसाब से टॉप 5 कंटेस्टेंट के नाम लिए। फराह के हिसाब से नंबर 1 पर करण कुंद्रा हैं, नंबर 2 पर तेजस्वी प्रकाश का नाम लिया। फिल्ममेकर के हिसाब से तेजस्वी घर की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट हैं। तीसरे नंबर पर विशाल कौटियान, चौथे पर शमिता शेट्टी और पांचवे पर प्रतीक सहजपाल का नाम लिया। जय भानुशाली छठे स्थान पर रहे।
View this post on Instagram
आगे फराह ने अफसाना खान का टॉपिक भी उठाया। फिल्ममेकर ने बताया कि अफसाना से लोग डरने लगे हैं। उन्हें अपनी आवाज थोड़ी धीमी रखनी चाहिए। उन्होंने अफसाना की तुलना बिग बॉस 4 की डॉली बिंद्रा से कर डाली। वहीं ट्विस्ट देते हुए फराह ने इशान सहगल को घर से एविक्ट होने वाला सदस्य बताया। ये सुनने के बाद माइशा होने लगी। बाद में फराह ने खुलासा किया कि दशहरा होने की वजह से कोई भी सदस्य एलिमिनेट नहीं हो रहा है।