बिग बॉस 15: एक्ट्रेस योगिता बिहानी के साथ रिलेशनशिप में हैं करण कुंद्रा; फिर तेजस्वी के साथ है झूठा रिश्ता?
बिग बॉस 15: एक्ट्रेस योगिता बिहानी के साथ रिलेशनशिप में हैं करण कुंद्रा
Updated : November 15, 2021 11:32 PM ISTबिग बॉस 15 में नज़र आ रहे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस दोनों को तेजरण के नाम से पुकारते हैं। अब करण कुंद्रा की निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि करण शो से बाहर एक्ट्रेस योगिता बिहानी के साथ रिलेशनशिप में हैं। योगिता, करण के साथ 'दिल ही तो है' नाम के शो में उनके साथ नज़र आई थीं। इसी दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदलने की खबर है।
बिग बॉस 15: एक्ट्रेस योगिता बिहानी के साथ रिलेशनशिप में हैं करण कुंद्रा; फिर तेजस्वी के साथ है झूठा रिश्ता?
इस खबर की पुष्टि बिग बॉस कंटेस्टेंट रहे एंडी कुमार ने एक ट्वीट कर की। वीजे एंडी ने ट्वीट करते हुए लिखा-'धोखा! ये योगिता बिहानी कौन है? कहानी ये है कि करण कुंद्रा ने योगिता के लिए अनुषा दांडेकर को धोखा दिया। अब वो बिग बॉस 15 से बाहर एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। तो वो तेजस्वी प्रकाश से झूठ बोल रहे हैं। तेजरण फेक है' एंडी के इस ट्वीट के बाद तेजरन के फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
DHOKA!
— Andy Kumar (@iAmVJAndy) November 14, 2021
Who is #YogitaBihani ?
Story is #KaranKundrra ditched #AnushaDandekar for her & now dating Yogita out side #BiggBoss15
So lying to #TejasswiPrakash
So #TejRan is fake!
TBH reports are only reports nothing is confirmed. Is some1 trying to make #KKundrraSquad look bad? pic.twitter.com/i8vOF7Otu9
तेजरण ने करण और योगिता के अफेयर की खबर को गलत बताया है। उनका कहता है दोनों को-एक्टर्स थे और अब सिर्फ दोस्त है। हालांकि, अभी तक योगिता की तरफ से इस मामले में कुछ भी नहीं कहा गया है। वहीं करण और तेजस्वी के बीच्की दोस्ती शो के दौरान और बढ़ने लगी है। दोनों एक दूसरे के सामने अपनी फीलिंग्स का इजहार भी कर चुके हैं। उम्मीद है सच जल्द सामने आये।