बिग बॉस 15 प्रोमो: सलमान खान के साथ बिहाइंड द सीन वीडियो आया समाने, जंगल थीम पर होगा सीजन
बिग बॉस 15 प्रोमो: जंगल थीम पर होगा सलमान का शो
Updated : August 29, 2021 06:05 PM ISTबिग बॉस OTT के बाद अब बिग बॉस 15 का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। ये सीजन पिछले कई सीजन से शानदार होने वाला है। पिछले दिनों शो का पहला प्रोमो सामने आया था जिसमें होस्ट सलमान खान के साथ सदाबहार एक्ट्रेस रेखा की भी आवाज सुनाई दी थी। अब इस प्रोमो का बिहाइंड द सीन वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देख कर आप समझ जायेंगे कि इस बार घर में आने वाले कंटेस्टेंट की मुसीबत बढ़ने वाली है। इस बार घर की जंगल थीम होने वाली है। मतलब डबल धमाल।
कलर्स चैनल ने शो का नया बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे सेट को जंगल के रूप में तैयार कर दिया गया है। सलमान एक पेड़ से बात करते देखे जा सकते हैं। इस पेड़ का नाम विश्वसुन्दरी है जिसे एक्ट्रेस रेखा ने अपनी आवाज दी है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
बता दें, बिग बॉस 15 काफी मज़ेदार होने वाला है। इस बार एंटरटेनमेंट जगत के कई सेलेब्स इस शो में नज़र आने वाले हैं। अर्जुन बिजलानी, नेहा मर्दा के नाम कन्फर्म माने जा रहे हैं। वही कुछ कंटेस्टेंट बिग बॉस OTT से भी शो में अपनी जगह बनायेंगे। इस बार बिग बॉस 15 एंटरटेनमेंट की डबल डोज़ लेकर आने वाला है।