वायरल वीडियो: बिना प्रैक्टिस के स्टेज पर उतरी इस एक्ट्रेस ने दर्शकों को किया हैरान !
Updated : April 01, 2018 03:50 PM ISTसुपरस्टार सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 9' में अपनी अदाओं के जलवे दिखा चुकीं एक्ट्रेस नोरा फतेही का नया डांस वीडियो वायरल हो रहा है। नोरा काफी अच्छी डांसर हैं और अक्सर अपने सेक्सी डांस परफॉरमेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करके फैन्स को हैरान करती रहती हैं। शनिवार रात नोरा ने स्टेज पर फ्री-स्टाइल परफॉरमेंस देकर ऑडियंस को चौंका दिया। दिलचस्प बात ये है कि इस परफॉर्म के लिए नोरा बिना प्रैक्टिस किए स्टेज पर उतरी थीं और उन्होंने अपनी अदाओं से सबको अपना दीवाना बना लिया।
नोरा के इस वीडियो को महज 12 घंटे में 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। नोरा ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि इस सोलो परफॉर्मेंस के लिए उन्होंने कोई प्रैक्टिस नहीं की थी।
इससे पहले भी उन्होंने बिना प्रैक्टिस के एक डांस परफॉरमेंस दिया था। हाल ही में नोरा ने बैंगलुरु में आयोजित मिस इंडिया फेमिना डीवा अवॉर्ड्स 2018 में बिना प्रैक्टिस के सोलो परफॉर्मेंस दी थी। 20 मार्च को अपलोड किए गए इस वीडियो को तकरीबन 6 लाख बार देखा गया था। नोरा ने अपनी परफॉरमेंस के बारे में लिखा था कि उन्होंने परफॉरमेंस के समय सिर्फ गाने को फील किया और बढ़िया परफॉरमेंस देने में सफल रहीं।
undefined src="https://www.instagram.com/embed.js" >

26 वर्षीय नोरा फतेही को सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'बाहुबली' के गाने मनोहारी में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से पहचान मिली थी। यही नहीं बिग बॉस के घर में भी नोरा ने अपने कुछ शानदार मूव्ज दिखाए थे। नोरा कमाल का बैली डांस करती हैं और अक्सर इसके वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं।