बिग बॉस OTT: शो में होने जा रही है निया शर्मा की एंट्री, अब हॉग डबल धमाल
बिग बॉस OTT: शो में होने जा रही है निया शर्मा की एंट्री
Updated : August 30, 2021 08:34 PM ISTकरण जौहर के शो बिग बॉस OTT में अब एक बड़ा धमाका होने जा रहा है। इस शो में टीवी की टॉप एक्ट्रेसेज में शामिल निया शर्मा की एंट्री होने जा रही है। इस खबर की जानकारी बिग बॉस ट्रेंड्स नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर दी है। एक पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें बताया गया है कि निया शर्मा बिग बॉस OTT में एंट्री लेने जा रही हैं। वो 1 सितंबर को बाकी कंटेस्टेंट को ज्वाइन करेंगी। निया को मेकर्स लंबे समय से शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच कर रहे थे। अब आखिरकार निया ने घर में तड़का लगाने आ रही हैं।
View this post on Instagram
रिपोर्ट्स की माने तो निया को बिग बॉस के पिछले कई सीजन अप्रोच किये गये हैं। लेकिन उन्होंने हमेशा इस विवादित शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। अब आखिरकार मेकर्स ने उन्हें उनकी शर्तों पर शो में शामिल होने के लिए मना लिया है। घर में निया के आने से गेम पूरी तरह से बदल जायेगा। खासकर दिव्या, प्रतीक से उनकी टक्कर भी देखने को मिल सकती है।
View this post on Instagram
बता दें, बिग बॉस OTT सिर्फ 6 हफ्ते तक चलने वाला है। इसके बाद सलमान खान अपना शो बिग बॉस 15 लेकर टीवी पर आयेंगे\। OTT के कुछ सदस्य चैनल पर नए कंटेस्टेंट के साथ भी नज़र आने वाले हैं। इस लिस्ट में अर्जुन बिजलानी और नेहा मर्दा का नाम पहले से शामिल है। मौजूदा गेम देख कर लग रहा है कि प्रतीक, दिव्या, राकेश और शमिता भी उस शो का हिस्सा हो सकती हैं। अब निया शर्मा को उनकी असली पर्सनालिटी में देखने का इंतजार हो रहा है।