बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार, विवादित वीडियो बनाने का है आरोप !
बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार
Updated : December 15, 2019 04:11 PM ISTबिग बॉस सीजन 5 में नज़र आई एक्ट्रेस पायल रोहतगी के लिए मुश्किलें बढती नज़र आ रही हैं। पायल बेशक फिल्मों से गायब हो लेकिन सोशल मीडिया पर कमेन्ट और पोस्ट करने के चक्कर में खूब सुर्ख़ियों में रहती हैं। अब पायल एक बार फिर खबरों में हैं। पायल को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी पायल के ट्विटर हैंडल पर दी गई है।
पायल के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट में कहा गे है- 'मुझे राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर एक वीडियो शेयर करने के लिए गिरफ्तार कर लिया है। उस वीडियो को मैने गूगल पर उपलब्ध जानकारी से बनाया था। बोलने की आजादी एक मजाक है'। इस ट्वीट में उन्होंने राजस्थान पुलिस, पीएमओ, होम मिनिस्ट्री के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को टैग किया है।
बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार, विवादित वीडियो बनाने का है आरोप !
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >I am arrested by @PoliceRajasthan for making a video on #MotilalNehru which I made from taking information from @google ? Freedom of Speech is a joke ? @PMOIndia @HMOIndia
— PAYAL ROHATGI & Team- Bhagwan Ram Bhakts (@Payal_Rohatgi) December 15, 2019
कुछ समय पहले पायल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में पायल ने फ्रीडम फाइटर और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इससे पहले भी कई बार पायल इस तरह के विवादित बयान दे चुकी हैं जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
बता दें, पायल बिग बॉस सीजन 5 की वजह से सुर्ख़ियों में आई थी। इसके बाद उन्हें एकाध फिल्मों में भी देखा गया। लेकिन फिर वो फिल्मों से गायब हो गई और अब ऐसे सोशल मीडिया के जरिये खबरों में बनी हुई हैं।