बिग बॉस OTT हाउस की इनसाइड तस्वीरें हुई लीक, इस छोटे से कमरे में रहना होगा मुश्किल-देखिये
बिग बॉस OTT हाउस की इनसाइड तस्वीरें हुई लीक
Updated : July 31, 2021 04:44 PM ISTबिग बॉस OTT एलान के बाद से ये शो सुर्ख़ियों में बना हुआ है। ये शो बेहद अनोखा और खास होने वाला है। खास बात ये है कि शो सलमान खान नहीं बल्कि करण जौहर होस्ट करते दिखेंगे जो वूट एप पर दिखाया जायेगा। अब बिग बॉस के इस OTT वर्जन के घर की तस्वीरें लीक हो गई हैं। आम तौर पर जब बिग बॉस के घर का जिक्र होता है तो एक बड़ा, आलीशान घर, किचन, गार्डन एरिया, स्विमिंग पुल जैसी सुविधाएं देखने को मिलती है। लेकिन OTT वर्जन का घर छोटा, रहस्य से भरा लग रहा है।
बिग बॉस OTT वर्जन के घर की तस्वीरें लीक हुई हैं। इन तस्वीरों में एक छोटा कमरा, डबल बेड स्टाइल नज़र आ रहा है। डब्बे का जैसा कमरा लग रहा है जिसकी दीवार पर रहस्यमय डिजाइन देखे जा सकते हैं। इंसाफ का तराजू है, सूरज और दुखी चांद भी नज़र आ रहा है।देखिये-
View this post on Instagram
बता दें, बिग बॉस OTT बेहद खास होने वाला है। इस शो पर नज़र आने वाले कंटेस्टेंट आगे सलमान के शो में जगह बनाने के लिए जंग लड़ेंगे। इसी शो से कुछ कंटेस्टेंट को आगे मुख्य शो में ले जाया जायेगा। वहीं कुछ को विदाई दे दी जाएगी। अब कौनसा कंटेस्टेंट ऑडियंस को इम्प्रेस करता है। ये देखने का इंतजार है। वैसे सिंगर नेहा भसीन इस शो पर आने वाली पहली कन्फर्म सदस्य हैं। करण जौहर इस शो को होस्ट करते दिखेंगे।