बिग बॉस OTT: पहले ही दिन शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल से लड़ बैठे प्रतीक सहजपाल, देखिये प्रोमो
बिग बॉस OTT: पहले ही दिन शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल से लड़ बैठे प्रतीक सहजपाल
Updated : August 10, 2021 12:32 AM ISTबिग बॉस OTT की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। करण जौहर ने अपने ही अंदाज़ में OTT के सभी कंटेस्टेंट का जबरदस्त स्वागत किया था। अब घर के काम शुरू होने के बाद झगड़े भी शुरू हो गये हैं। बिग बॉस OTT के कुछ नए प्रोमो सामने आये हैं जिसमें प्रतीक सहजपाल को शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल से लड़ते देखा जा सकता है। इन प्रोमोज में लड़ाई का सही कारण बेशक आपको समझ न आये, लेकिन ये समझना काफी है कि सभी कंटेस्टेंट एंटरटेन करने की तैयारी कर के आये हैं।
पहले प्रोमो में दिव्या अग्रवाल और प्रतीक सहजपाल को आपस में लड़ते देखा जा सकता है। वैसे बात तो छोटी थी लेकिन जब तक लड़ाई नहीं होगी, तो कंटेस्टेंट गेम आगे कैसे बढ़ाएंगे। वहीं अगले प्रोमो में प्रतीक, शमिता शेट्टी से भी बहस करते नज़र आये। मतलब ये तो साफ़ है कि आने वाले दिनों में प्रतीक लड़ाई में अपना खूब नाम बनायेंगे।
View this post on Instagram
बता दें, बिग बॉस OTT वूट एप पर अगले 6 हफ़्तों तक दिखाया जायेगा। OTT वर्जन में शमिता शेट्टी, उर्फी जावेद प्रतीक सेहजपाल, करण नाथ, राकेश बापट, अक्षरा सिंह, रिद्धिमा पंडित, नेहा भसीन, मिलिंद गाबा, दिव्या अग्रवाल और जीशान खान जैसे कंटेस्टेंट शामिल हैं। शो का ये नया कांसेप्ट पसंद किया जा रहा है।