क्या सच में माँ बनने वाली हैं बिपाशा बसु, तस्वीरें देख फैंस दे रहे हैं बधाई !
क्या सच में माँ बनने वाली हैं बिपाशा बसु, तस्वीरें देख फैंस दे रहे हैं बधाई !
Updated : October 26, 2019 01:45 PM ISTबिपाशा बसु बेशक फिल्मों से गायब हो लेकिन सोशल मीडिया पर वो छाई रहती हैं। उनकी फिटनेस वीडियो हो या पति करण सिंह ग्रोवर के साथ उनकी पिक्चर सब तेजी से वायरल होता है। लेकिन अब जिस वजह से वो सुर्ख़ियों में बनी हुई वो ख़ुशी की खबर है। खबरे हैं कि बिपाशा माँ बनने वाली हैं। और ये हम नहीं बल्कि हाल में सामने आई उनकी तस्वीरों को देखने के बाद उनके फैंस कह रहे हैं।
View this post on Instagram
दरअसल, हाल में बिपाशा को पति करण के साथ दिवाली पार्टी के लिए स्पॉट किया गया था। इस मौके पर बिपाशा ने ग्रे रंग का शरारा पहना था जिसमें वो कुछ बदली नज़र आ रही थी। हमेशा से फिट रहने वाली बिपाशा हल्की से वजनी नज़र आ रही थीं जिसके बाद फैंस ने उन्हें प्रेग्नेंट होने की बधाई ही दे डाली। हालांकि, अभी इस खबर पर ना तो करण ने कुछ कहा है और ना ही बिपाशा ने चुप्पी तोड़ी है। तो क्या सच में माँ बनने वाली हैं बिपाशा या ये सिर्फ एक फेक खबर है?
बता दें, करण और बिपाशा ने साल 2016 में शादी की थी लेकिन दोनों ने अभी तक परिवार आगे बढ़ाने के बारे में नहीं सोचा। लेकिन अब शायद दोनों तैयार हैं मम्मी पापा की जिम्मेदारी संभालने के लिए।