अपने सास-ससुर के लाडले हैं बॉलीवुड के ये दामाद !
Updated : October 13, 2019 10:30 PM ISTहमने अक्सर बॉलीवुड के सास-बहु के रिश्तों पर बात की है। उनके बीच का प्यार और अनबन सब दुनिया के आगे उजागर किया है। लेकिन एक और खास रिश्ता है, जिसके बारे में कम ही बात की गई है। वो है घर के दामाद जी का ससुराल वालों से रिश्ता। और यहां हम फ़िल्मी दामाद की बाद नहीं कर रहे हैं, बल्कि असली दामाद की बात कर रहे हैं।
आपने बॉलीवुड के बहुत से रिश्तों के बारे में देखा और पढ़ा होगा, लेकिन इन सास, ससुर और उनके असल दामाद के बारे में नहीं।
अक्षय कुमार और डिम्पल कपाडिया
अक्षय और उनकी सासू माँ का रिश्ता बेहद खास है। खुद अक्षय ये बात कई बार कह चुके हैं कि उनकी लाइफ में उनकी बीवी, बेटी के अलावा उनकी सासु माँ भी अहम् स्थान रखती हैं। इन दोनों का इवेंट्स पर साथ देखा जाता है। और दोनों की केमिस्ट्री देख कर लगता है कि ये असल जिंदगी में सास-दामाद नहीं बल्कि माँ-बेटे हैं।
सरमन जोशी और प्रेम चोपड़ा
सरमन ने बॉलीवुड के इस सबसे बड़े विलेन प्रेम चोपड़ा की बेटी से शादी की है। सरमन अक्सर अपने फादर इन लॉ के साथ देखे जाते हैं। दोनों बाप बेटे की तरह बॉलीवुड की पार्टीज़ में साथ जाते हैं। इसके अलावा इनकी बड़ी बेटी से विकास भल्ला ने शादी की हुई है।
अजय देवगन और तनूजा
अजय और काजोल की माँ तनूजा के बीच के रिश्ते भी अच्छे हैं। ये सास-दामाद की जोड़ी जी टीवी के शो को भी जज कर चुके हैं। अजय अक्सर अपनी सासू माँ के साथ देखे जाते हैं।
धनुष-रजनीकांत
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और उनके दामाद धनुष के रिश्ते के बारे में तो शायद ही कोई जनता होगा। धनुष ने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की है। और खुद वो अपने ससुर जी की तरह एक कामयाब एक्टर है। धनुष भी भी रजनीकांत की तरह साउथ और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। इनकी बोन्डिंग बस कमाल है।
कुनाल खेमू और शर्मिला
एक्टर कुनाल खेमू ने एक्ट्रेस शर्मिला की छोटी बेटी सोहा अली खान से शादी की है। कुनाल और खान परिवार के अच्छे रिश्ते किसी से नहीं छुपे हैं। फैमिली के हर पार्टी फंक्शन में दामाद जी जरुर मौजूद होते हैं। शर्मिला भी उन्हें अपना दामाद नहीं बल्कि दूसरा बेटा मानती हैं।
सैफ अली खान और रणधीर कपूर
करिश्मा, करीना के पप्पा रणधीर की अपने छोटे दामाद जी यानि सैफ अली खान से खूब बनती है। ससुर दामाद की ये जोड़ी बेहतरीन है। दोनों अक्सर फैमिली फंक्शन में साथ में पोज़ देते देखे जाते हैं।