सुशांत की डेड बॉडी की तस्वीर शेयर करने पर भड़के सेलेब्स, महाराष्ट्र पुलिस ने भी दी चेतावनी
सुशांत की डेड बॉडी की तस्वीर शेयर करने पर भड़के सेलेब्स
Updated : June 15, 2020 11:30 AM ISTसुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। रविवार दोपहर वो अपने घर में मृत पाए गए। आज सुबह आई उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना बताया गया। इतनी कम उम्र में सुशांत ये दुनिया छोड़ कर चले गए। उनके निधन की खबर सुन कर पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनकी डेड बॉडी की तस्वीरें भी शेयर करने में लगे हैं। डेड बॉडी की तस्वीरें शेयर करने पर बॉलीवुड स्टार्स गुस्से में हैं। वहीं महाराष्ट्र पुलिस ने चेतावानी देते हुए इस तरह की तस्वीर शेयर करने वालों पर कार्यवाई की बात कही है। महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने डेड बॉडी की तस्वीर शेयर करने को असंवेदनशील बताया है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है -यह देखने में आया है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर मृतक सुशांत सिंह की विचलित करने वाली फोटो शेयर की जा रही है। हम लोगों से ऐसा न करने की अपील करते हैं, जो फोटो पहले शेयर की जा चुकी हैं उन्हें भी तुरंत हटाया जाना चाहिए। इस तरह की तस्वीरों को शेयर करना कानून और अदालती निर्देशों के खिलाफ है, और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है'।
वहीं बॉलीवुड कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने भी तस्वीरें शेयर करने पर गुस्सा व्यक्त किया है। सुशांत सिंह राजपूत की यंग एज में मौत हो गई। उनके शव की तस्वीर वायरल करना बंद करें। यह एक दुर्घटना है मनोरंजन नहीं है। क्या हम इस दुनिया में रहते हैं ?'
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >My friend #SushantSinghRajput has died tragically at a very young age!! STOP Circulating pictures of his death! This is a tragedy NOT entertainment!! Is this the world we live in now??!
— Farah Khan (@TheFarahKhan) June 14, 2020
मीरा चोपड़ा ने तस्वीरें शेयर करने पर लिखा ‘कृपया सुशांत सिंह राजपूत के शव की तस्वीर वायरल करना बंद करें। यह काफी गंभीर है। बहुत से मीडिया हैंडल उनके शव की तस्वीर का इस्तेमाल कर रहे हैं। कृपया उन्हें डिलीट कर दें'।
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >Plz stop putting the images of the dead body. Its highly insensitive. Lot of media handles doing it. Plz plz delete them. ???
— meera chopra (@MeerraChopra) June 14, 2020
सुशांत, ये दुनिया छोड़ कर चले गये हैं। उन्होंने एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, छिछोरे, केदारनाथ, पीके जैसी फिल्मों में शानदार काम किया। आगे आने वाले वक़्त में भी वो कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नज़र आने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही उन्होंने दुनिया छोड़ दी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। अगर आपको सहारे की जरूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं जिसे मदद की जरुरत है तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं।
हेल्पलाइन नंबर:
AASRA: 91-22-27546669 (24 घंटे उपलब्ध)
स्नेहा फाउंडेशन: 91-44-24640050 (24 घंटे उपलब्ध)
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ: 1860-2662-345 और 1800-2333-330 (24 घंटे उपलब्ध)