बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने किया है अंगदान का वादा, मरने के बाद भी ऐसे करेंगे मदद !
Updated : December 29, 2019 11:30 AM ISTकहा जाता है अंगदान जीवन दान होता है। जब हम किसी को शरीर का कोई अंग दान में देते हैं उससे बड़ा कोई दान नहीं होता। पिछले कुछ सालों में ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्होंने मरने के बाद अपने शरीर के अंग दान किये। वहीं इस लिस्ट में हमारे बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने अपने अंग दान करने की प्रतीज्ञा ली हुई है।
वैसे राखी सावंत ने ब्रेस्ट दान का ऐलान करके थोड़ी खलबली मचा दी है। राखी ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि वो भी अंग दान कर लोगों की मदद करना चाहती हैं। और वो अपने ब्रेस्ट को दान करना चाहती हैं।
वैसे राखी के अलावा इन बॉलीवुड सितारे ने भी मरने के बाद अपने अंगदान करने का वादा किया हुआ है।
ऐश्वर्या राय
विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि अपनी उन नीली खूबसूरत आँखों के लिए भी जानी जाती हैं, जिनके सब दीवाने हैं। ऐश्वर्या ने सालों पहले अपनी इन्हीं नीली आँखों को दान करने का वादा किया है। ऐश्वर्या ने ये ऐलान किया था कि उनके मरने के बाद उनकी ऑंखें किसी जरूरतमंद को दान की जाये।
आमिर खान
इस लिस्ट में आमिर खान भी शामिल है। आमिर ने अपने मरने के बाद अपने शरीर के जरुरी अंग जैसे किडनी, आँखे, दिल, लीवर जैसे अंग किसी जरुरी अंग किसी जरूरतमंद को दान किये जाये।
रानी मुखर्जी
खूबसूरत भूरी आँखों की रानी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने भी अपनी इन्हीं खुबसूरत आँखों को दान करने का वादा कर चुकी हैं।
सलमान खान
सलमान खान ने भी अंगदान करने का फैसला किया हुआ है। वो भी दुनिया छोड़ने के बोन मैरो दान करेंगे। बोन मैरो शरीर में ब्लड बनाने का काम करता है। ये जरुरी अंग है।
अमिताभ और जया बच्चन
अमिताभ और जया बच्चन ने भी बहु ऐश्वर्या की तरह दुनिया से अलविदा कहने के बाद अपने शरीर के अंग को दान करने का फैसला लिया है। वो मरने के बाद भी जरूरतमंद की मदद करना चाहते हैं।