इस साल मैडम टुसाड म्यूज़ियम में सजा इन बॉलीवुड सितारों का वैक्स स्टैचू !
Updated : December 23, 2019 07:30 PM ISTहमारे देश में टैलेंट की कमी नहीं है। फिर चाहे खेल जगत में हो या एंटरटेनमेंट में, कलाकार अपनी पहचान बना ही लेते हैं। लेकिन जब इस टैलेंट को देश ही नहीं विदेशो में भी सराहा जाये तो इससे बड़े गर्व की बात कुछ और हो ही नहीं सकती। मैडम टुसाड का म्यूज़ियम इन्हीं प्रतिभाओं की सराहना अपने ही अंदाज़ में करता है। दुनियाभर के तमाम बड़े शहरों में मौजूद इनकी शाखाएं टैलेंट को सराहते हुए उनका मोम का पुतला अलग अलग देशों में लगवाते हैं। ताकि दुनियाभर में मौजूद इनके फैन्स इन्हें देख सके।
अगर सिने जगत की बात करे तो हिंदी से लेकर तमिल फिल्म के कलाकार म्यूज़ियम में अपनी जगह बना चुके हैं। जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान, ऐश्वर्या राय, रजनीकांत जैसे सितारों का स्टैचूपहले ही सज चुका है। लेकिन इस साल की शुरुआत से लेकर अभी तक कई ऐसे कलाकार हैं जिनके टैलेंट और पॉपुलैरिटी को देखते हुए मैडम टुसाड म्यूज़ियम ने उनका वैक्स स्टैचू बनवाकर उन्हें सम्मानित किया।
इस साल मैडम टुसाड म्यूज़ियम पहुंचे फ़िल्मी दुनिया के ये सितारे –
करण जौहर
करण जौहर बॉलीवुड के पहले ऐसे फिल्ममेकर हैं इनका वैक्स स्टैचूसिंगापूर के म्यूज़ियम में रखा गया है। इससे पहले ये मौका सिर्फ पॉपुलर एक्टर्स को ही मिला है। 3 अप्रैल की शाम करण अपनी माँ हीरू जौहर के साथ सिंगापूर में अपने मोम के पुतले का अनावरण करने पहुंचे थे।
दिलजीत दोसांझ
इसी साल मार्च महीने में दिलजीत ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में जा कर अपने वैक्स स्टैचूका अनावरण किया। मैडम मैडम टुसाड में अपनी जगह बनाने वाले दिलजीत ऐसे पहले सरदार बने। उनका वैक्स स्टैचूदिल्ली में ही रखा गया है। जहाँ उनके फैन्स जा कर उनके साथ सेल्फी ले सकते हैं।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड में छाने के बाद देसीगर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। इसी के साथ प्रियंका के नाम इस साल एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। इस साल फ़रवरी महीने में प्रियंका ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में अपने वैक्स स्टैचूका उद्घाटन किया। वैसे इस स्टैचूके अलावा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी, लंदन, बैंकाक और सिंगापुर में भी प्रियंका का स्टैचूलगाया गया। इसी के साथ प्रियंका, अमेरिकन सिंगर वाइटनी हाउसट्न के बाद ऐसी दूसरी वर्ल्ड सेलेब्रिटी हो गई हैं जिनके दुनिया में 6 वैक्स स्टैचू हैं। ये बड़ी उपलब्धि है।
दीपिका पादुकोण
इसी साल मार्च महीने में लंदन के मैडम टुसाड म्युज़ियम में दीपिका ने अपने परिवार संग जा कर अपने वैक्स स्टैचूका उद्घाटन किया। दीपिका के लिए इस म्यूजियम में जगह बना पाना एक बड़ी उपलब्धि है। लंदन के म्यूजियम में जा कर दीपिका के स्टैचूको देखा जा सकता है।
महेश बाबू
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबु के लिए भी इस साल की शुरुआत खास रही। इस साल मैडम टुसाड म्यूज़ियम में उनका वैक्स स्टैचूका अनावरण किया गया। ये स्टैचूसिंगापूर में रखा गया है। महेश के अलावा करण जौहर का स्टैचूभी सिंगापूर में प्रदर्शनी के लिए रखा गया है।