फिल्म आरआरआर का मैदान से क्लैश होने पर बोले बॉनी कपूर- ये अनैतिक है
आरआरआर का मैदान से क्लैश होने पर नाराज हैं बॉनी कपूर
Updated : January 26, 2021 08:09 PM ISTअजय देवगन की दो फिल्में दशहरा के मौके पर रिलीज होने वाली हैं। ये दोनों ही क्लैश हो रही हैं। एक है एसएसएस राजामौली की आरआरआर जिसमें साउथ के दो बड़े स्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर नजर आएंगे। साथ ही बॉलीवुड से अजय और आलिया भट्ट नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट 13 अक्टूबर है जिसका ऐलान हाल ही में हुआ है। अजय की दूसरी फिल्म मैदान है जो 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वो एक कोच की भूमिका निभा रहे हैं।
View this post on Instagram
फिल्म मैदान को बॉनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं और वो राजामौली से नाराज हैं, क्योंकि उनका कहना है कि उन्होंने 6 महीने पहले ही ऐलान किया था। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए बॉनी कपूर ने कहा, ''हां जाहिर है मैं नाराज हूं। ये सबसे अनैतिक है। मैंने मैदान की रिलीज डेट का ऐलान छह महीने पहले किया था। ऐसे समय जब हमें मूवी इंडस्ट्री को बचाने के लिए साथ आना चाहिए तो वो (राजामौली) गए और उन्होंने ये कर दिया।''
View this post on Instagram
अब देखना होगा कि क्या दोनों फिल्में अब दशहरा के मौके पर ही रिलीज होंगी या इनमें से कोई अपनी रिलीज आगे पीछे करेगा। क्योंकि दोनों ही बड़ी फिल्में मानी जा रही हैं। हालांकि पैन इंडिया फिल्म आरआरआर का दर्शक ज्यादा इंतजार कर रहे हैं।