सुशांत ने ऐसे सीखा था धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट, कोच ने बताया
सुशांत ने ऐसे सीखा था धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट, कोच ने बताया
Updated : June 15, 2020 03:31 PM ISTसुशांत सिंह राजपूत तो अब हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन उनकी तमाम यादें हमारे साथ हमेशा रहेंगी। टीवी दुनिया से सफर शुरू करने वाले सुशांत ने फिल्मों में भी अपना सिक्का जमाया था। उन्होंने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी बायोपिक एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में धोनी का किरदार निभाया था।
इस फिल्म में सुशांत को जमकर सराहा गया। उन्होंने धोनी के लुक से लेकर उनके खेलने के अंदाज तक हर छोटी बड़ी चीजों को बड़ी सहजता के साथ पर्दे पर उतारा था। धोनी का सबसे चर्चित शॉट था हेलिकॉप्टर शॉट। इसे भी सुशांत ने ठीक धोनी की तरह फिल्म में दिखाया था। उन्होंने ये शॉट धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी से सीखा था।
View this post on Instagram
बनर्जी का रोल फिल्म में राजेश शर्मा ने किया है। बनर्जी सुशांत के बारे में बताते हैं, ''वह बहुच अच्छे इंसान थे। वह बहुत अच्छे से पेश आते थे। आज मैंने समाचार चैनल पर देखा, मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं। मुझे याद है जब वह रांची में आए थे। हमने लंबी चर्चा की थी। मैं वहां था। माही के दोस्त वहां थे। वह हमेशा मुझसे कहते थे कि दादा, धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट सिखा दो ना।''
उन्होंने आगे कहा, ''वह मुझसे पूछते थे कि माही कैसे खेलता है, उसके चेहरे के हावभाव क्या होते हैं। वह काफी फोकस थे। एक तरफा समर्पण। इसलिए चीजें इतने अच्छे से हुईं। आप नहीं कह सकते कि वो धोनी नहीं है। आज मेरे पास सिर्फ यादें हैं। मैं गहरे सदमे में हूं।''
आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। अगर आपको सहारे की जरूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं जिसे मदद की जरुरत है तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं।
हेल्पलाइन नंबर:
AASRA: 91-22-27546669 (24 घंटे उपलब्ध)
स्नेहा फाउंडेशन: 91-44-24640050 (24 घंटे उपलब्ध)
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ: 1860-2662-345 और 1800-2333-330 (24 घंटे उपलब्ध)