कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने डॉ संकेत भोसले से की सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें
कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने डॉ संकेत भोसले से की सगाई
Updated : April 17, 2021 05:52 PM ISTकपिल शर्मा के शो में नज़र आने वाली कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने डॉक्टर संकेत भोसले से सगाई कर ली है। दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी शेयर की। सुगंधा और संकेत कई सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। दोनों कपिल के शो में भी साथ देखे गए हैं। ऐसे में दोनों ने अपने फैंस को सगाई की खुशखबरी शेयर की। ये जोड़ी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली है।
सगाई की पोस्ट देख कर सिंगर नेहा कक्कड़ ने दोनों को बधाई दी है। सिंगर ने बताया कि वो इस खबर से बेहद खुश हैं। बिदिता बैग ने भी कपल को बधाई दी है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
बता दें, सुगंधा कपिल शर्मा शो के अलावा कई कॉमेडी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। डांस प्लस जैसे शोज में वो राघव जुयाल के साथ देखी गई थीं। वहीं संकेत पेशे से डॉक्टर हैं। लेकिन मेडिकल फिल्ड छोड़ कर संकेत ने एक्टिंग कॉमेडी में अपना करियर बनाया। फ़िलहाल दोनों अपनी शादी की तैयारी में लग गये हैं।