अक्षय कुमार के बाद शिल्पा शेट्टी और राजकुमार राव ने भी की कोरोना पीड़ितों की मदद, दान किये इतने लाख
अक्षय कुमार के बाद शिल्पा शेट्टी ने भी की कोरोना पीड़ितों की मदद
Updated : March 30, 2020 10:43 AM ISTकोरोना वायरस से जंग जारी है और अब इस लड़ाई में बॉलीवुड सेलेब्स भी अपना योगदान दे रहे हैं। अक्षय कुमार के 25 करोड़ डोनेट करने के बाद शिल्पा शेट्टी भी मदद के लिए सामने आई हैं। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने 'प्रधानमंत्री नरेंद्र नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष' में 21 लाख रूपये का दान किया है। शिल्पा ने इस बात की खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। इसके अलावा उन्होंने लोगों से मदद के लिए आगे आने की अपील भी की है।
शिल्पा शेट्टी ने लिखा मानवता के नाते देश को और नागरिकों को हमारी जरुरत है। यही वक्त है जब हमें अपना काम करना चाहिए। राज कुंद्रा और मैं नरेंद्र मोदी की पीएम केयर्स फंड में 21 लाख रूपये दान दे रहे हैं। समुद्र में हर बूंद मायने रखती है। इसलिए मैं आप सभी से गुजारिश करती हूं कि आप भी मदद के लिए आगे आएं। हम सब मिलकर कोरोना वायरस से जंग जीते।
शिल्पा के अलावा राजकुमार राव ने भी राहत कोष में दान किया है, लेकिन उन्होंने अपने ट्वीट के जरिये बताया नहीं है कि उन्होंने कितनी रकम डोनेट की है! राजकुमार के इस काम की लोग तारीफ भी कर रहे हैं ! राजकुमार ने अपने ट्वीट में बताया कि ये वक़्त एक साथ आने और मदद करने का है! उन्होंने पीएम और सीएम कोष में अपना दान कर दिया है! आप भी करें!
undefined src="https://platform.twitter.com/widgets.js" >It’s time to stand together & to help our administration in this fight against Coronavirus. I’ve done my bit..Donated to #PMReliefFund #CMReliefFund and to #ZomatoFeedingIndia to help feed families in need. Please support in whatever way you can. Our Nation Needs Us. Jai Hind??❤️
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) March 29, 2020
आपको बता दें, हमारे बॉलीवुड सेलेब्स अलग अलग तरह से मदद कर रहे हैं। सलमान खान न डेली वेजेस के लिए दान देने का फैसला किया है। वहीं राजकुमार राव, वरुण धवन, तापसी पन्नू ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स ने भी डोनेट किया है। इस लिट्स में साउथ सुपरस्टार प्रभास, महेश बाबु, चिरंजीवी, पवन, राम चरण जैसे एक्टर ने खुल कर दान किया है।