आलिया और रणबीर के निर्माणाधीन घर पर भी दिखा तौकते तूफान का असर, देखिये वीडियो
आलिया और रणबीर के निर्माणाधीन घर पर भी दिखा तौकते तूफान का असर
Updated : May 18, 2021 02:07 PM ISTचक्रवाती तूफान तौकते ने मुंबई में भारी तबाही मचा दी है। कई पोश इलाकों में पेड़ टूट कर गिरे पड़े हैं। रास्ते पानी से जाम है। इस तूफान का असर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बन रहे घर पर भी पड़ा है।
View this post on Instagram
मुंबई के सबसे पोश इलाके बांद्रा में रणबीर और आलिया का फ्यूचर आशियाना बन रहा है। दोनों एक्टर्स को कई बार माँ नीतू कपूर के साथ निर्माणाधीन घर के घर स्पॉट किया गया है। अब इसी घर पर भारी तबाही देखी गई है। बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भैयानी ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि तौकते तूफान ने कैसे रणबीर और आलिया के आशियाने के बाहर बुरा असर डाला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे निर्माणाधीन घर पर बड़े बड़े पेड़ टूट कर गिरे पड़े हैं!
div>
View this post on Instagram
बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरें थीं कि दोनों पिछले साल ही शादी की प्लानिंग कर रहे थे। लेकिन ऋषि कपूर के निधन ने सभी को निराश कर दिया। रणबीर की माने तो वो आने वाले वक़्त में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसके अलावा दोनों पहली बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ काम करने जा रहे हैं। ये एक साइंस फिक्शन ड्रामा फिल्म है जो इस साल दिसंबर तक रिलीज़ हो सकती है।