डांस दीवाने 2 के विनर का नाम लीक, जमशेदपुर के विशाल सोनकर ने जीता टाइटल !
डांस दीवाने 2 के विनर का नाम लीक, जमशेदपुर के विशाल सोनकर ने जीता टाइटल !
Updated : September 28, 2019 05:12 PM ISTकलर्स टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो डांस दीवाने 2 का फिनाले आज टीवी पर दिखाया जायेगा। जहां प्रियंका चोपड़ा स्पेशल गेस्ट के तौर पर नज़र आयेंगी। लेकिन फिनाले टीवी पर दिखाने से पहले ही विनर का नाम लीक हो गया है। तो खबरों की माने तो इस बार डांस दीवाने 2 की ट्रॉफी विशाल सोनकर अपने घर ले जाने वाले हैं। 23 साल के विशाल जमशेदपुर के रहने वाले हैं। विशाल के डांस से ना सिर्फ शो के जजेस बल्कि आने वाले गेस्ट भी काफी इम्प्रेस रहे हैं। अब उन्हें विनर के रूप में देखना उनके लिए अच्छी खबर है।
बता दें, ऐसी खबरे थीं कि इस शो के फिनाले में पहले सलमान खान भी नज़र आने वाले हैं। लेकिन एन मौके पर सलमान नहीं बल्कि प्रियंका ने विनर का एलान किया। डांस दीवाने का पहला सीजन हिट होने के बाद इसका दूसरा सीजन भी काफी सराहा गया। शो के जजेस माधुरी दीक्षित, शशांक खैतान और तुषार को भी ऑडियंस ने खूब प्यार दिया। अब इसके अगले सीजन का इंतजार हो रहा है।