रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अलीबाग में खरीदा शानदार बंगला
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अलीबाग में खरीदा शानदार बंगला
Updated : September 14, 2021 04:57 PM ISTबॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ प्रॉपर्टी खरीदने पर भी फोकस कर रहे हैं। खबरों की माने तो कपल ने महाराष्ट्र के अलीबाग में एक शानदार बंगला खरीदा है। हाल में दोनों को अलीबाग में स्पॉट किया गया था, बताया गया कि कपल प्रॉपर्टी की डील फाइनल करने पहुंचे थे। ये भी खबर आई कि दोनों लोकल रजिस्टार के दफ्तर भी बाकी के बचे हुए काम को पूरा करना गए थे। दोनों ने जो प्रॉपर्टी खरीदी है इसमें दो बंगले और एक नारियल और सुपारी का बाग है।
View this post on Instagram
पिछले महीने खबर सामने आई थी कि दीपिका ने अपने शहर बैंगलुरु में भी एक सर्विस अपार्टमेंट खरीदा है। ये प्रॉपर्टी अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है। मुंबई की बात करें तो कपल अभी 4BHK आलीशान अपार्टमेंट में रहता है। ये अपार्टमेंट दीपिका ने साल 2010 में खरीदा था। शादी के बाद रणवीर भी उनके साथ अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए।
View this post on Instagram
बता दें, फ़िलहाल दोनों अपनी फिल्मों पर फोकस कर रहे हैं। दीपिका शकुन बत्रा की अगली फिल्म, रणवीर के साथ 83 में नज़र आयेंगी। वहीं हाल में ये भी खबर सामने आई है कि एक्ट्रेस रणवीर की अगली फिल्म ‘सर्कस’ में चेन्नई एक्सप्रेस का अपना यादगार मीनाम्मा का किरदार निभाती नज़र आ सकती है। हालांकि, अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।