रणवीर के लिए एक बार फिर शेफ बनी दीपिका पादुकोण, बनाया डिलीशियस पिज़्ज़ा
रणवीर के लिए एक बार फिर शेफ बनी दीपिका पादुकोण
Updated : April 12, 2020 09:37 AM ISTकोरोनावायरस की वजह से देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है। इस वजह से हमारे बॉलीवुड सेलेब्स फिल्म की शूटिंग नहीं बल्कि घर पर समय बिता रहे हैं। कुछ घर बैठकर वर्कआउट कर अपना टाइमपास कर रहे हैं तो कुछ घर की सफाई में बिजी हैं। ऐसे में बॉलीवुड का सबसे प्यारी जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ कुकिंग कर रोमांटिक समय बिता रहे हैं।
एक बार फिर रणवीर ने दीपिका के कुकिंग टैलेंट के बारे में दुनिया को बता दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक शोर्ट क्लिप के साथ दीपिका द्वारा बनाये पिज़्ज़ा की बहुत सारी तस्वीरें शेयर की हैं। रणवीर इस वीडियो क्लिप में दीपिका के साथ से बने पिज़्ज़ा खाने के लिए एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं।
इससे पहले दीपिका थाई, नार्थ इंडियन खाना बना चुकी हैं अब इटेलियन पिज़्ज़ा, मुंह में पानी आ जायेगा-
रणवीर और दीपिका लॉकडाउन में खूब अच्छा समय बिता रहे हैं। शादी के बाद दोनों अपने काम में बिजी हो गए थे। इतना लम्बा समय शायद ही दोनों को मिला होगा। लेकिन अब दोनों साथ में घर के काम कर रहे हैं। कोई सफाई कर रहा है तो किसी ने कुकिंग की जिम्मेदारी उठाई है। वैसे इन तस्वीरों को देख कर लग रहा है कि दीपिका अच्छी एक्ट्रेस के साथ साथ एक शानदार कुक भी हैं। पिछले दिनों इस कपल ने कोरोना पीड़ितों की मदद के दान देने का एलान किया था।