बेस्ट फ्रेंड की शादी में दीपिका ने लगाये ठुमके तो रणवीर ने किया रैप, फ़ोटो वायरल !
फ्रेंड की शादी में दीपिका ने लगाये ठुमके तो रणवीर ने किया रैप, फ़ोटो वायरल !
Updated : November 09, 2019 10:39 AM ISTबॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपने काम से ब्रेक लेकर बंगलुरु में हैं। दीपिका यहां अपनी करीबी दोस्त उर्वशी केशवानी की शादी अटेंड करने पहुंची हैं। बेस्ट फ्रेंड की शादी में पहुंची दीपिका ने यहां सब्यसाची का डिज़ाइनर ब्लैक एंड गोल्डन लहंगा पहना हुआ है। इस लहंगे में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जहां उन्हें दुल्हन उर्वशी और शादी में आये मेहमानों के साथ देखा जा सकता है।
यहाँ दीपिका फेमस मेहंदी आर्टिस्ट वीना के साथ भी नज़र आ रही हैं।
दीपिका और रणवीर इस वीडियो में दुल्हन उर्वशी के साथ डांस फ्लोर पर नाचते भी नज़र आ रहे हैं। रणवीर यहां रैप भी करते नज़र आ रहे हैं।
दीपिका इन दिनों अपनी फिल्म छपाक की शूटिंग में बिजी हैं। एसिड पीड़िता पर आधारित ये फिल्म अगले साल की शुरुआत यानी 10 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है। इसके अलावा दीपिका पति रणवीर सिंह की फिल्म 83 में उनकी पत्नी की भूमिका निभाती नज़र आयेंगी।