दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी बोट से शूट के लिए अलीबाग पहुंचे (वीडियो)
दीपिका और सिद्धांत बोट से शूट के लिए अलीबाग पहुंचे
Updated : November 29, 2020 01:00 PM ISTदीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी एक साथ उनकी एक रोमेंटिक कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। उनके साथ फिल्म में अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग इन दिनों जोरो पर है। रविवार को भी दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के लिए मुंबई से अलीबाग के लिए रवाना हुए।
एक वीडियो सामने आई है जिसमें दोनों गेटवे ऑफ इंडिया पर सुबह सुबह आते हैं और बोट पर बैठते हैं। वीडियो की शुरुआत दीपिका पादुकोण से होती है जो कि पूरे ऑल ब्लैक लिबास में नजर आती हैं। फिर सिद्धांत आते हैं। वो कैमरा पर्सन्स को पोज देने के लिए जंप भी करते हैं। एक दम हीरो के जैसी एंट्री होती है उनकी। स्वैग दिखाते हुए बात सिद्धांत और दीपिका फिर एक बोट में दिखते हैं। वहां भी पपराजी जब इन्हें आवाज लगाते हैं तो दोनों एक पोज दे ही देते हैं। यहां देखिए ये वीडियो।
View this post on Instagram
सिद्धांत, दीपिका और अनन्या की इस फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है। इसे शकुन बत्रा डायरेक्ट कर रही हैं। इससे पहले सिद्धांत और दीपिका महीने की शुरुआत में गोवा भी पहुंचे थे। पहले शेड्यूल पूरा होने के बाद टीम ने छोटा सा दिवाली का सेलीब्रेशन भी किया था।
इन एक्टर्स की आने वाली फिल्मों की बात करें तो दीपिका फिल्म 83 और शाहरुख खान के साथ पठान में नजर आएंगी। वहीं सिद्धांत बंटी और बबली 2 और फोन भूत में नजर आएंगे।
View this post on Instagram