दीपिका पादुकोण को रोककर सिक्योरिटी गार्ड ने मांगा आईडी प्रूफ, तो मिला ये रियेक्शन
दीपिका पादुकोण को रोककर सिक्योरिटी गार्ड ने मांगा आईडी प्रूफ!
Updated : June 22, 2019 05:20 PM ISTएक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले दिनों अपने फैशन स्टेटस को लेकर काफिर सुर्खियों में रही। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी छाई रहीं। अब उनकी एक वीडिओ भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल हाल ही में दीपिका अपने पापा प्रकाश पादुकोण के साथ बेंगलुरु के लिए रवाना हो रहे थे. तभी उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वहां किसी ने उनकी ये वीडियो बनाई है। इस वीडियो में दिख रहा है कि दीपिका अपने पिता के साथ एयरपोर्ट के अंदर जा रहा होती हैं, तभी पीछे से एक सिक्योरिटी गार्ड उन्हें आवाज देता है और आई दिखाने के लिए कहता है। इस पर दीपिका भी पीछे मुड़ती हैं और पूछती हैं आई चाहिए? इसके बाद दीपिका वापस आकर सिक्योरिटी गार्ड को आईडी दिखाती हैं।
undefined src="https://www.instagram.com/embed.js" >
हालांकि इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग अलग रियेक्शन आ रहे हैं। कोई उनके और सिक्योरिटी गार्ड के इस व्यवहार की तारीफ कर रहा है तो कोई सवाल उठा रहा है कि जब एयरपोर्ट पर आईडी कार्ड दिखाया जाता है तो उन्होंने आईडी क्यों नहीं दिखाई।
undefined src="https://www.instagram.com/embed.js" >
दीपिका की फिल्मों की बात करें तो वो मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आएंगी। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है और दीपिका लक्ष्मी का ही रोल करेंगी। ये फिल्म अगले साल 10 जनवरी 2020 में रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका फिल्म 83 में नजर आएंगी। फिल्म में उनके पति रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाएंगे। इसमें दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का रोल करती दिखेंगी।